{"_id":"5f6b99f28ebc3e429a5364e8","slug":"corona-samba-news-jmu2193119167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा के राजपुरा में कोरोना से पहली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा के राजपुरा में कोरोना से पहली मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में कोरोना वायरस के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं कोरोना से मौतें भी बढ़ रही हैं। जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में कोरोना से पहली मौत हुई है। इससे स्थानीय लोग भयभीत हो रहे हैं। विजयपुर में एक, बाड़ी ब्रहमणा में भी एक-एक मौत हुई है।
सूत्रों के अनुसार जिले में अब तक 17 मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। वहीं 24 घंटे के दौरान 33 मामले कोरोना संक्रमितों के सामने आए हैं। सांबा कस्बे की मंडी डंसाला में दस, मंडी थलोरा में एक, जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी, स्वयं टेस्ट कराने वालों के 12 मामले सामने आए हैं। इनमें सेना के दो, बीएसएफ के दो जवान, निजी कारखाना के दो कर्मियों के अतिरिक्त बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र से कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए हैं। यही नहीं जिला प्रशासन की ओर से भी कोरोना की रोकथाम के लिए उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। वह भी पूरा पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पतालों में आईसोलेशन में रखे गए लोगों का भी बुरा हाल है। उन्हें भी कोई सुविधा नहीं है। जैसा कि अस्पतालों में आईसोलेशन में रखे गए मरीजों का कहना है। एक बार फिर से कोरोना महामारी से लोग भयभीत हो रहे हैं।