फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona s impact on business in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: कोरोना का व्यापार पर असर, कारोबारियों को रास नहीं आ रहे सरकार के आदेश

Sun, 25 Apr 2021 10:08 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 10:08 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से गंभीर बनी हुई है। व्यापारियों को काफी परेशानी और नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन
Corona s impact on business in Jammu and Kashmir
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण बाजारों में रोटेशन पर दुकानें खोलने के सरकार के आदेश कारोबारियों को रास नहीं आ रहे। इस फैसले से व्यापारियों को काफी परेशानी और नुकसान हो रहा है। सर्व शक्ति संस्था जम्मू के अध्यक्ष राजन गुप्ता ने सरकार से इस पर दोबारा विचार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार यह नीति सुविधा के बजाय लोगों और व्यापारियों के लिए परेशानी बनी हुई है। 

विज्ञापन


दुकानों में वस्तुओं के मनमाने दाम पर संज्ञान ले प्रशासन 
जम्मू पूर्व विकास मंच (जेईडीएफ) ने डीसी से बाजार में वस्तुओं के मनमाने दाम वसूलने पर निगरानी रखने के लिए विशेष टीमों का गठन करने की मांग की है। मंच ने कहा कि कोविड की आड़ में वस्तुओं की मनमानी कीमतें बढ़ाई जा रही हैं, जिसका आम आदमी पर काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जेईडीएफ के संयोजक सुशांत गुप्ता ने कहा कि बाजार में भीड़ कम हो, इसके लिए प्रशासन ने खुदरा दुकानों को रोटेशन पर खोलने का फैसला लिया है, लेकिन अब लोगों की भीड़ थोक दुकानों में बड़ रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने जिला प्रशासन से तहसीलदार और पुलिस के साथ मूल्य नियंत्रण विभाग की विशेष टीमों का गठन करने की मांग की, जो उन दुकानदारों पर कार्रवाई करें जो कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग में वैक्सीन ही बड़ा कवच: टीकाकरण के बाद यह एहतियात बरतें, लापरवाही मत करें    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed