{"_id":"61292062ad82d713f22e2f53","slug":"corona-s-havoc-corona-test-is-necessary-to-go-to-parks-in-kashmir-initiative-regarding-fear-of-third-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: कश्मीर में पार्कों में जाने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी, तीसरी लहर की आशंका को लेकर की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: कश्मीर में पार्कों में जाने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी, तीसरी लहर की आशंका को लेकर की पहल
Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:56 PM IST
सार
प्रशासन की ओर से जारी नए आदेश के तहत श्रीनगर के पार्कों में जाने के लिए लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी कर दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते डर के बीच प्रशासन ने कई ऐहतियातन कदम उठाना शुरू किए हैं। प्रशासन की ओर से जारी नए आदेश के तहत श्रीनगर के पार्कों में जाने के लिए लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी कर दी गई है। अगर निगेटिव रिपोर्ट नहीं हो तो मौके पर ही उसका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को निशात बाग के बाहर जांच के लिए तैनात कर दिया गया। उसने बताया कि बीएमओ हजरतबल के निर्देशानुसार यहां पर पर्यटकों की टेस्टिंग शुरू की गई है। जिनके पास 72 घंटों के दौरान कराए गए आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट होती है उनका टेस्ट नहीं किया जाता, लेकिन अगर किसी के पास रिपोर्ट नहीं है तो उसका रैपिड टेस्ट किया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: दिसंबर 2023 तक बन जाएगी 14 किमी लंबी जोजिला टनल, सर्दी में भी जारी रहेगा काम
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यहां आने वाले पर्यटकों को पहले टेस्ट के लिए मनाना पड़ता है, कुछ सहयोग देते हैं और कुछ नहीं। अधिकारी ने बताया कि बिना टेस्ट के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। इस बीच मुंबई से आई शालिनी पाठक ने बताया कि उनका एक बड़ा ग्रुप यहां घूमने आया है। कुछ लोगों ने पहले ही आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया था तो उन्हें दुबारा टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं पड़ी। कुछ का रैपिड टेस्ट किया गया है।