फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: दिसंबर 2023 तक बन जाएगी 14 किमी लंबी जोजिला टनल, सर्दी में भी जारी रहेगा काम

Fri, 27 Aug 2021 10:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 27 Aug 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 14 km long Zojila Tunnel to be built by December 2023, work will continue even in winter
जोजिला रोड टनल - फोटो : सोशल मीडिया

साल में छह माह तक सड़क संपर्क में देश-दुनिया से कटे रहने वाले लद्दाख को दो वर्ष में पूरा साल रोड कनेक्टिविटी मिल जाएगी। एशिया की सबसे लंबी जोजिला रोड टनल को दिसंबर 2023 तक आपात आवाजाही के लिए खोलने की तैयारी है। निर्माण एजेंसी नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के प्रबंध निदेशक केके पाठक ने कहा कि दिसंबर 2023 से पहले टनल के दोनों सिरे मिल जाएंगे। ऐसी सूरत में टनल को इमरजेंसी मामलों में वाहनों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण में जुटी टीम के लिए कुछ मुश्किल नहीं, सर्दी में भी काम जारी रखने की है पूरी तैयारी की गई है। हालांकि टनल को पूरी तरह से तैयार होने में समय लगेगा। जोजिला दर्रे पर बन रही 14.2 किलोमीटर लंबी सामरिक महत्व की टनल के पूर्वी पोर्टल का निरीक्षण करने पहुंचे केके पाठक ने कहा कि परियोजना के सभी हितधारकों से सहयोग मिल रहा है।

Jammu and Kashmir: 14 km long Zojila Tunnel to be built by December 2023, work will continue even in winter
जोजिला टनल - फोटो : अमर उजाला

एनएचआईडीसीएल ने किसी भी मौसम में काम जारी रखने की पूरी तैयारी कर ली है।

Jammu and Kashmir: 14 km long Zojila Tunnel to be built by December 2023, work will continue even in winter
विस्फोट के साथ शुरू हुआ था जोजिला टनल का काम - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी के तौर पर हमारे सामने कुछ भी मुश्किल नहीं है। गर्मी हो या सर्दी, काम की रफ्तार नहीं थमने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 14 km long Zojila Tunnel to be built by December 2023, work will continue even in winter
जोजिला टनल

साढ़े 350 मीटर तक खोदी जा चुकी सुरंग
प्रबंधक निदेशक ने कहा कि सुरंग को बालटाल की तरफ से 70 मीटर तक खोदा जा चुका है, जबकि दूसरे पोर्टल से 274 मीटर खोदाई का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 14 km long Zojila Tunnel to be built by December 2023, work will continue even in winter
जोजिला टनल

परियोजना से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों से इसी तरह से सहयोग मिलता रहेगा तो लद्दाख के ऑल वेदर रोड के सपने को जल्द पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला: देश सेवा से कभी पीछे नहीं हटे लद्दाखी, सभी के लिए राष्ट्र हो सर्वोपरि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed