{"_id":"5faedf901538ea716a640643","slug":"corona-s-graph-starts-climbing-again-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फिर चढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 626 नए मामले, आठ मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फिर चढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, 626 नए मामले, आठ मरीजों ने तोड़ा दम
Sat, 14 Nov 2020 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन के बीच जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का ग्राफ चढ़ने लगा है। इसमें कश्मीर से नए संक्रमित मामलों में अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौजूदा प्रतिदिन 600 से अधिक संक्रमित मामले सामने आने लगे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को 626 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर से 429 मामले हैं। वहीं आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू और कश्मीर संभाग में 4-4 मौतें हुई हैं। हालांकि, 551 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन
श्रीनगर में सर्वाधिक 157 नए संक्रमित मामले मिले। जिले में अब तक 389 लोगों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। जिला जम्मू में 95 नए संक्रमित मामले मिले। इस जिले में अब तक 276 लोगों की मौत हो चुकी है। जीएमसी में दुर्गा नगर बनतालाब निवासी 72 वर्षीय महिला की मौत हुई। इसके अलावा राजोरी में 10, उधमपुर में 18, डोडा में 10, कठुआ में 11, पुंछ में 7, सांबा में 7, किश्तवाड़ में 20, रामबन में 12 और रियासी में 7 संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे रैपिड एंटीजन टेस्टिंग शिविरों में लोगों को बढ़चढ़कर टेस्ट करवाने चाहिए, ताकि संक्रमित और उनके संपर्क में आने वाले मामलों की जल्द शिनाख्त करके कोविड संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोका जाए। टेस्टिंग से परहेज करने वाले लोग खुद के साथ समाज में संक्रमण फैलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कैसे बढ़ रहे संक्रमित मामले
13 नवंबर 626
12 नवंबर 607
11 नवंबर 507
10 नवंबर 492
9 नवंबर 460