{"_id":"61f42a5f09b5ce4e960dda6a","slug":"corona-rspura-news-jmu252733294","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाँकडाउन को लेकर असमंजस में रहे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाँकडाउन को लेकर असमंजस में रहे दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा मीरां साहिब। प्रशासन की ओर से साप्ताहिक पाबंदी शुक्रवार दोपहार दो बजे से लगाए जाने को लेकर दुकानदारों में असमंजस बना रहा। वीरवार को प्रशासन की ओर से शुक्रवार दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पाबंदी लगाए जाने की जानकारी मुहैया कराई गई। असमंजस की स्थिति बनने पर दुकानदार एक दूसरे से जानकारी मांगते करते नजर आए।
बाद में आरएस पुरा बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार शाम नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पाबंदी रहेगी। सचिन चोपड़ा ने कहा कि पिछले सप्ताह के मुकाबले संक्रमित लोगों में काफी कमी आई है। प्रशासन की ओर से दुकानदारों की अनदेखी की जाती है। उपायुक्त द्वारा पिछले हफ्ते भी पाबंदी लगाए जाने के बाद समय में बदलाव किया गया। आज एक बार फिर ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के असमंजस होने पर प्रशासन को इसके बारे में सही जानकारी देनी चाहिए। ताकि दुकानदारों के साथ बाजार में आनेवाले ग्राहकों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़।
वहीं मीरां साहिब बाजार कमेटी के प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि शुक्रवार दो बजे से पाबंदी लगाए जाने की घोषणा के बाद अब एक बार फिर रात नौ बजे का समय रखा गया। उन्होंने कहा कि दो वर्ष से कारोबार पहले से ही ठप है। सरकार को भी इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई लोग बाजारों में रेहडी- फड़ी लगा जीवन-यापन कर रहे हैं। ऐसे में पाबंदी की सही जानकारी नहीं होने पर जहां कारोबार प्रभावित होता है। दूसरी ओर आम लोगों को भी दिक्कतें पेश आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि बाजारों में आने वाले लोगों को मास्क लगाए जाने के लिए जागरूक किया जाए। दुुुकानदारों से भी आग्रह है कि वह दुकानों के बाहर व भीतर अधिक भीड़ न लगाएं। कोविड के लिए जारी निर्देश का पालन करें, ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
सप्ताहांतपाबंदियों से असमंजस में रहे दुकानदार
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के दुकानदार शुक्रवार को दिन भर असमंजस में रहे। जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक सप्ताहांत पाबंदियां रहेंगी। इसको लेकर दुकानदार परेशान रहे।
वहीं बाजार में ग्राहक भी नदारद रहे। कस्बे के व्यापार मंडल के सदस्य भी परेशान रहे कि क्या किया जाए। आखिर में दुकानदारों ने दुकानों को खुला रखना ही बेहतर समझा व दुकानें शाम नौ बजे तक खुली रहीं। हालांकि उपायुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक सप्ताहांत की पांबदियां जारी रहेंगी। इस पर वैवाहिक सीजन पर भी ग्राहक बाजारों में नहीं पहुंचे। उधर अधिकतर दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि दुकानदारों को भी विश्वास में लिया जाए। क्योंकि पहले से ही दुकानदारों के व्यापार चौपट होकर रह गए हैं।
विजयपुर के दुकान रहे असमंजस में
विजयपुर। जिला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को दो बजे के बाद सप्ताहांत पाबंदी का आदेश दिया गया, लेकिन सांबा जिला प्रशासन द्वारा लोगों को खुला रहने का कोई भी आदेश नहीं दिया गया। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हालांकि जम्मू उपायुक्त ने आदेश दिया कि शुक्रवार नौ बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। सांबा जिला प्रशासन द्वारा कोई भी आदेश नहीं दिया गया न ही सप्ताहांत पाबंदी का और न ही नौ बजे तक बाजार खुलने का, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। दुकानदार एक दूसरे से पूछते रहे कि दो बजे दुकानें बंद करनी हैं या नहीं। इसका जवाब किसी के पास नहीं था। दो बजने के बाद लोगों ने उपायुक्त जम्मू का ही आदेश माना और दुकानें नौ बजे तक खुली रखी। पहले चर्चा थी कि शुक्रवार दो बजे बाजार बंद कर दिया जाएगा, जिस कारण दो बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। संवाद