फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

आरएस पुरा के दस केंद्रों में 878 को लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
corona
सांबा के लडकियों के सरकारी माडल स्कूल में उपायुक्त की मोजूदगी में बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगात? - फोटो : SAMBA
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को बनाए दस केंद्रों पर 878 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। यहां 15 से 18 वर्ष तक किशोर पहुंचे। उपजिले में दस स्कूलों में बनाए केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सोमवार सुबह से आरंभ होने पर विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए किशोरों में काफी उत्साह देखा गया। सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची पलक डोगर ने कहा कि उन्हें काफी दिन से वैक्सीन लगवाने की चाह थी। सरकार की ओर से आज से इसे आरंभ किया गया। पलक ने कहा कि वैक्सीन लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहां मौजूद डॉक्टर ने आधे घंटे तक आइसोलेशन किया और बुखार होने पर घबराने की कोई बात नहीं कहा गया। मीरां साहिब के सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए केंद्र में पहुंचे अनिकेत ने कह कि केंद्र में अधिक भीड़ नहीं थी और अपने सहपाठियों के साथ वैक्सीन लगवाई। कार्यकारी ब्लाक मेडिकल अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया सोमवार को उपजिले के दस स्कूलों में केंद्र बनाए गए, और रुटीन के मुताबिक नौ केंद्र हैं। यहां भी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को पहले ही गाइड लाइन देकर जानकारी दी गई थी। टीकाकरण के लिए एक जनवरी से कोविन पोर्टल में पंजीकरण भी चल रहा है। इसके नहीं होने पर भी स्वास्थ्य कर्मी पंजीकरण करेंगे। टीकाकरण के लिए बच्चों को आधार कार्ड साथ लेकर आने को कहा गया है।
विज्ञापन

खौड़ में 13 छात्रों को लगाई वैक्सीन
ज्यौड़ियां। खौड़ में सोमवार को क्षेत्र के स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के किशोर और किशोरियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। इसमें 13 विद्यार्थियाें को वैक्सीन दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार मोनिका शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के हाई स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें 15-18 वर्ष आयु के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। टीका लगवा चुकेनीरज शर्मा, विपिन कुमार, राधिका कुमारी आदि ने बताया की टीका लगवा कर वह कोरोना महामारी से अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सभी साथियों से निवेदन करते हैं कि सभी लोग टीकाकरण कराएं। संवाद
किशोरों को वैक्सीन की खुराक दी गई
बिश्नाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 से 17 साल के किशोरों को वैक्सीनेशन की डोज तीन जनवरी से लगने की घोषणा के बाद सोमवार को गवर्नमेंट ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाया गया। हालांकि अभी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वैक्सीन की डोज दी गई।
बच्चों में पहली डोज देने पर बीएमओ राकेश मगोत्रा, तहसीलदार सोहन लाल राणा, प्रधानाचार्य और कोविड वैक्सीन केंद्र के इंचार्ज सुजीत कुमार और सुरजीत सैनी दी। उप जिला अस्पताल की तरफ से रेहाल सलैड अरनिया नौ ग्रा बिश्नाह 3 स्कूलों में केंद्र बनाए गए। जहां किशोरों को खुराक दी गई। आज 783 किशोरों को डोज दी गई। संवाद
दस केंद्रों पर 878 को वैक्सीनेशन किया गया
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को बनाए दस केंद्रों पर 878 बच्चों को वैक्सीनेशन लगाई गई। यहां 15 से 18 वर्ष तक की आयु के किशोर पहुंचे। उपजिले में दस स्कूलों में बनाए केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन सोमवार सुबह से विद्यार्थी पहुंचे। वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचीं पलक डोगरा ने कहा कि उन्हें काफी दिन से वैक्सीन लगवाने की चाह थी। सरकार की ओर से आज से इसे आरंभ किया गया। पलक ने कहा कि वैक्सीन लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहां मौजूद डाक्टर ने आधे घंटे तक आइसोलेशन किया और बुखार होने पर घबराने की कोई बात नहीं कहा गया। मीरां साहिब के सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए केंद्र में पहुंचे अनिकेत का कहना है कि केंद्र में अधिक भीड़ नहीं थी। अपने सहपाठियों के साथ वैक्सीन लगवाई। कार्यकारी ब्लॉक मेडिकल अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि सोमवार को उपजिले के दस स्कूलों में केंद्र बनाए गए थे, और रुटीन के मुताबिक नौ केंद्र हैं। यहां लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगाई गई।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों को पहले ही गाइड लाइन देकर जानकारी मुहैया कराई गई थी। टीकाकरण के लिए एक जनवरी से कोविड पोर्टल में रजिस्ट्रेशन भी चल रही है। पंजीक रण नहीं होने पर भी सेंटर में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी उनका पंजीकरण करेंगे। टीकाकरण के लिए बच्चों को आधार कार्ड साथ लेकर आने कहा गया है।
15 से 18 वर्ष के बच्चों को दी गई करोना वैक्सीन
रामगढ़। क्षेत्र में सोमवार को पहले दिन 15 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को करोना वैक्सीन दी गई। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने स्कूल पहुंच कर टीका लगवाया। छात्रा पल्लवी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अच्छा निर्णय लिया है। हमें बहुत खुशी हुई। जब हमें पता चला कि हमें वैक्सीन लगनी हैं।
कक्षा 11 की छात्रा निर्जला चाढ़क ने बताया कि सरकार ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। हम बार्डर पर रहते हैं। हमारी पढ़ाई बहुत पीछे जा रही थी। अभी हमें वैक्सीन लगी है तो हमें आस हो गई है कि जल्द से जल्द हमारे स्कूलों को भी जल्द ही खोल सकते हैं। भूमिका मेहरा ने बताया कि हमें दो दिन पहले ही स्कूल के अध्यापकों ने हमें मैसेज भेज दिया था कि आप तीन तारीख को स्कूल आकर वैक्सीन लगवाएं। आज हम सभी ने स्कूल में पहुंच कर वैक्सीन लगवाई। तहसीलदार फारूक हुसैन और बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह ने सीमावर्ती गांव नंदपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण शुरू करा और कहाँ की सभी बच्चे अपने स्कूल में आकर टीका जरूर लगवाएं।
15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को लगाई गई वैक्सीन
बाड़ी ब्राह्मण। केंद्र सरकार की तरफ से 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का निर्देश दे दिया गया। इसके तहत बाड़ी ब्राह्मणा और आसपास के क्षेत्रों में भी सोमवार को वैक्सीन स्कूलों में विद्यार्थियाें को लगाई गई है।
वैक्सीन लगाने के लिए स्कूल की तरफ से बनाए गए स्टडी ग्रुप में मैसेज डाल कर बच्चों को स्कूल बुलाया गया। इसके तहत उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। सोमवार को पहले दिन होने से ही 15 से 18 वर्ष के बच्चों में वैक्सीन लगवाने का उत्साह देखा गया और सुबह से ही बच्चों ने स्कूल में आना शुरू कर दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरे प्रोटोकाल के तहत वैक्सीन दी गई, और निरंतर जो है आगे भी चलता रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के नुमाइंदों की तरफ से भी बच्चों को घर-घर जाकर स्कूल में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर सरकारी हाई स्कूल मीन सरकार के प्रधानाचार्य हैदर मलिक ने बताया कि नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगवाने के लिए स्टडी ग्रुप में मैसेज डाल दिया गया था, जिसके तहत विद्यार्थियों ने स्कूल आना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि मीन सरकार हाई स्कूल में कुल 117 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 66 विद्यार्थियों ने सोमवार को अपनी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है।
वैक्सीन लगवाने में किशोरों में दिखा उत्साह
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में सोमवार को 15-18 वर्ष आयु के किशोरों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। बीएमओ अशोक कुमार की देखरेख में हायर सेकेंडरी स्कूल, गांव सौहल और मैरा मेंदरिया, चौकी चौरा अस्पतालों में वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में उनमें उत्साह रहा। वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया सुबह से शुरू होने पर वैक्सीन सेंटर में लाइन लगी रही।
दोपहर बाद वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया धीमी हो गई। 18 वर्ष आयु से अधिक के युवाओं को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया उप जिला अस्पताल सहित अन्य सेंटरों में पहले जैसी ही रहेगी। बीएमओ ने बताया कि क्षेत्र के 15-18 वर्ष आयु के बीच युवाओं को बारी-बारी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि क ोरोना के बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं और मास्क का प्रयोग करें, प्रशासन की हिदायत का पालन करें।
एसडीएम ने टीकाकरण का शुभारंभ किया
विजयपुर। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू कराया। एसडीएम विनय शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ से ऊपर बच्चों को डोज दी गई। एसडीएम ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीकाकरण जरूरी कराया जाए। उसी के चलते सोमवार को विजयपुर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्टॉप भी मौजूद थे। संवाद
18 वर्ष से कम आयु के 2016 बच्चों को दी खुराक
सांबा। कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार की ओर से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोमवार से वैक्सीन की पहली खुराक शुरू की गई है। जिले में 13 स्कूलों में बूथ बनाए गए। सुबह से ही छात्र स्कूलों में पहुंचना शुरू हो गए।

वैक्सीन की खुराक लेने को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कस्बे के लड़कियों के माडल हासस में पहुंच कर वैक्सीन की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल स्टाफ को निर्देश जारी किए कि वह आपातकाल बिस्तर की भी व्यवस्था करें। उन्होंने अन्य स्कूलों में भी पहुंच कर चल रही वैक्सीन की जानकारी हासिल की। उधर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. संजे ने बताया कि जिले भर के 13 स्कूलों के 2016 बच्चों को पहले दिन वैक्सीन की खुराक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed