{"_id":"608da4d18ebc3e8dac37d1b1","slug":"corona-rspura-news-jmu234540484","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोना कर्फ्यू के दोरान सुवह छूट पर खरीददारी करते नजर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोना कर्फ्यू के दोरान सुवह छूट पर खरीददारी करते नजर आए लोग
विज्ञापन
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले के कस्बों में शनिवार को आवश्यक सामान की सुबह दस बजे तक दुकानें खुलने पर लोग खाद्य पदार्थों सहित फल व सब्जियां आदि खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचे। सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने पर कई स्थानों पर पुलिस ने लगाए नाकों पर लोगों से पूछताछ करने पर ही बाजारों में जाने दिया गया। सबसे अधिक दिक्कतें उन लोगों को हुईं जिनके घरों में शादियां हैं।
गांव कुल्लिया के रतन लाल ने बताया कि पहले से शादी के लिए सभी तैयारियां कर रखी थीं। कोरोना के चलते अब सादगी से शादी करानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि शादी में कई रिश्तेदार नहीं पहुंच पाए। मीरां साहिब में शगुन भेजने के लिए बाजार में खरीदारी करने पहुंचे प्रभुदयाल ने बताया कि फलों के भाव आसमान छू रहे हैं। इस समय लोग महामारी से बच जाएं यही सबसे बड़ी बात है। खाद्य पदार्थों की कीमतों की काला बाजारी की जा रही है। अधिकतर दुकानदारों का कहना है कि खाद्य पदार्थों सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की सुचारु रूप से आपूर्ति नहीं हो पाना कहा जा रहा है। जेके पीपुल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को चाहिए कालाबाजारी न हो, इसकी जांच की जाए, लेकिन कोरोना के चलते विभागीय अधिकारी भी घरों में बैठकर जान जोखिम में नहीं डालना चाहते।
कोरोना कर्फ्यू का लोगाें ने किया पूरा पालन
विजयपुर। क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू के चलते शनिवार को बाजार बंद रहे। क्षेत्र के लोगों ने कोरोना कर्फ्यू में पूरा पालन किया। पुलिस द्वारा भी जगह-जगह नाके लगाए गए थे। इस दौरान गुड़ा मोड़, स्वांखा मोड़, विजयपुर, जख आदि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मेडिकल स्टोर सहित कुछ इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने पूरा पालन किया और बताया कि इस समय कोरोना चरम पर चल रहा हैञ इस बीमारी से तभी निजात पाई जा सकती है जब हम खुद जागरूक होंगे और घरों में रहेंगे। क्षेत्र के राहुल शर्मा, करतार सिंह, राम सिंह आदि ने कहा कि सरकार ने जो आदेश दिया है उसका पूरा पालन किया है। क्योंकि जान है तो जहान है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोरोना से बचा जा सके। क्षेत्र के गणमान्य लोगों का भी कोरोना कर्फ्यू में पूरा सहयोग मिल रहा है। संवाद
अखनूर में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू दूसरे दिन भी जारी रहा। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। जरूरी कार्य के लिए ही लोगों ने आवाजाही की। शनिवार सुबह अखनूर बाजारों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों की दुकानें खुली थीं। जो दस बजे बंद हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतर दुकानें बंद रहीं। पुलिस और प्रशासन ने कर्फ्यू की हिदायतें को लागू करने के लिए जगह-जगह नाके और गश्त लगा करके पूछताछ की। कस्बे के कई सड़कों पर नाके लगा कर वाहनों की जांच की। नायाब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी पर लॉकडाउन को लागू करने के लिए आदेश का पालन करें। महामारी भयंकर रूप धारण कर चुकी है। सभी को हिदायतें का पालन करना होगा। संवाद
जिले में लगाए कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से हुआ पालन
सांबा। घगवाल में प्रशासन की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का पूरा असर देखा गया। सभी बाजार बंद रहे। आवाजाही भी पूरी तरह से प्रभावित रही। जरूरी काम को जाने वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। जिला प्रशासन की ओर से भी पूरी सख्ती के साथ पालन कराया गया। बिना मतलब के घरों से बाहर निकलने वालों से भी पुलिस की ओर से पूछताछ की गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का आकलन किया। बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिले के सीमावर्ती कस्बा राजुपरा में पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटे। कुल मिला कर जिले भर में कोरोना कर्फ्यू पर कड़ी सख्ती देखी गई।