{"_id":"607f266c8ebc3e80bd09b6ef","slug":"corona-rspura-news-jmu233867119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नाह में कुल हुए 76 टेस्टों में 5 पॉजिटिव। एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नाह में कुल हुए 76 टेस्टों में 5 पॉजिटिव। एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत।
विज्ञापन
गांव वडियाल व्राहमणा के स्वास्थ्य केन्द्र पर वैकसीन लगवाते ग्रामीण
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल में सोमवार को किए गए कुल 76 लोगों के कोरोना रैपिड एंटीजेन टेस्ट में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही बिश्नाह उपजिला अस्पताल में अभी तक किए गए कुल टेस्टों में पॉजिटिव लोगों की संख्या 20 के करीब पहुंच गई है। वहीं दो दिन पहले एक महिला जो क्षेत्र के गांव कन्हाल निवासी थी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। उसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके साथ ही उपजिला अस्पताल के पांचों केंद्रों में कुल 733 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। इस दौरान बीएमओ राकेश मंगोत्रा ने कहा कि उपजिला अस्पताल में हर रोज 45 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। कोई भी महिला या पुरुष आधार कार्ड व फोन नंबर के साथ इंजेक्शन लगवा सकता है। कोविड-19 के सुपरवाइजर सुरजीत कुमार द्वारा प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट करने व इंजेक्शन लगवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सांबा में कोरोना के 30 मामले सामने आए
सांबा। जिला में कोरोना के 30 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच लोगों का ही यात्रा इतिहास है। अब कोरोना संक्रमण के मामले गांवों में भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम करने, सैनिटाइज किए जाने के बारे में भी निर्देश दिए गए। डीसी अनुराधा गुप्ता ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कोविड-19 प्रोटोकोल का सख्ती से पालन कराया जाए। दो गज की दूरी व मास्क अनिवार्य है। वहीं रात्रि कर्फ्यू भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष ने लोगों से घरों में रहने की अपील की
सांबा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ अब जन प्रतिनिधि भी लोगों से अपील कर रहे हैं। वे अनुरोध कर रहे हैं कि लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। जिला विकास परिषद अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर जिले के लोगों से अपील की कि बिना जरूरी काम से घरों से बाहर न निकलें। घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें, मास्क से नाक व मुंह पूरी तरह से ढकें। हाथों को बार-बार धोएं, अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर यकीन न करें। कोराना महामारी के कारण लोगों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी कोरोना की रोकथाम के लिए सतर्क रहना चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्र के लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे स्वास्थ्य केंद्र
आरएस पुरा। करोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। उपजिले में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत स्तर पर बनाए गए स्वास्थ्य केंद्रों पर लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को गांव बडियाल ब्राह्मणा स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में काफी संख्या में लोगों ने टीकाकरण कराया। अन्य लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इसे जरूर लगवाएं। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद भाजपा के मंडल महासचिव पम्मा शर्मा ने बताया कि गांव स्थित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना 150 के करीब लोगों को टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरी तरफ 18 वर्ष से ऊपर आयु वाले लोगों को टीकाकरण करने संबंधी निर्देश का भी स्वागत किया। युवा से कहा कि वह अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं। सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश का पालन करें। इसी प्रकार अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लोग अधिक संख्या में पहुंच वैक्सीन लगवा रहे हैं। मंगलवार को उपजिले में कुल 1180 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी उपजिला अस्पताल में 87 लोगों के टेस्ट किए गए, जिसमें छह लोग पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें घरों में आइसोलेशन किया गया।
------
छुट्टी केे दिन वैक्सीन लगाए जाने के साथ टेस्ट किए जा रहे और लोगों को वैक्सीन लगवाए जाने के साथ अगर लगे कि वह संक्रमित हो गए तो बेहिचक टेस्ट कराने के लिए उपजिला अस्पताल में पहुंचे।
-सतीश कुमार, बीएमओ
खौड़ प्रशासन क्षेत्र के लोगों को कर रहा जागरूक
ज्यौड़ियां। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए खौड़ में भी प्रशासन की तरफ से क्षेत्र में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में पुलिस की तरफ से नाके लगाए जा रहे हैं। इसके दौरान लोगों को मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। जो लोग मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं उनका चलान किया जा रहा है।
म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से गलियों मोहल्लों को सैनिटाइज करने के लिए छिड़काव किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्कता बरतने और बिना काम के बाजार में नहीं आने के लिए जागरूक किया जा रहा है। तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा ने बताया कि उच्च अधिकारी कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए दैनिक नए निर्देश जारी कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर समाज के कल्याण के लिए इन आदेशों को लागू करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नंबरदारों और चौकीदारों की मदद से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह लोग घरों से बिना मास्क पहने नहीं निकलें और शादी में अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश नहीं करें।
कोरोना मामलों के बढ़ने से रविवार को बाजार रहेंगे बंद
सांबा। जिले में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में वायरस की चेन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर बाजारों में भीड़ को कम करने के लिए विचार-विमर्श किया। व्यापार मंडल के प्रधान तेजेंद्र सिंह ने बताया कि डीसी अनुराधा गुप्ता के साथ हुई बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी विचार रखे। प्रशासन ने रविवार को जिले के सभी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। वहीं बाजारों को चरणबद्ध ढंग से बंद किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। मार्ग की एक ओर की दुकानें एक दिन बंद रहेंगी तो अगले दिन दूसरी तरफ की दुकानें बंद रखी जाएंगी, ताकि कस्बे के बाजारों में भीड़ न बढ़ सके। बैठक में व्यापार मंडल, सांबा, घगवाल, विजयपुर और बाड़ी ब्राह्मणा के सदस्य उपस्थित थे।