फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

अखनूर और चौकी चौरा में 72 संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona
अखनूर। अखनूर और चौकी चौरा में टेस्टिंग के दौरान 72 संक्रमित मामले सामने आए हैं। टेस्टिंग में ज्यौड़ियां के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अखनूर के हायर सेकेंडरी स्कूल, ज्यौड़िया, मेरा मेंदरिया क्षेत्र में शुक्रवार को कोविड-19 में टेस्टिंग के दौरान रिकॉर्ड 65 लोग संक्रांति पाए गए हैं। इसमें कस्बे के माइक्रो कंटेंमेंट वॉर्ड-आठ और नौ भी शामिल हैं। चौकी चौरा अस्पताल में टेस्टिंग 216 में सात लोग संक्रांति पाए गए। क्षेत्र में पहली बार रिकॉर्ड इतने संक्रमित पाए गए हैं। ज्यौड़िया पुलिस चौकी के भी कई जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अन्य पुलिसकर्मियों की भी टेस्टिंग की जाएगी। क्षेत्र में एक साथ इतनी संख्या में संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अरनिया में 50 के किए टेस्ट, 15 पॉजिटिव
अरनिया। उप चिकित्सा केंद्र की टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत शुक्रवार को 50 लोगों के सैंपल लिए। इनमें 15 पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा 106 तक पहुंच गया। वहीं इनमें से पांच ठीक भी हुए हैं। अब यह आंकड़ा घट कर 101 रह गया है।
विज्ञापन

टीम के अनुसार फिलहाल क्षेत्र में रिकवरी दर मामूली है। जिसे लोगों को समझने की काफी जरूरत है। कहा कि होम क्वारंटीन किए गए लोगों को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सहित हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी दिक्कत महसूस होती है तो हमें सूचित करें। हम अपने स्तर पर उपचार से उसकी दिक्कत को ठीक करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना काम के घरों से बाहर न निकलें और दो गज की दूरी व मास्क लगा कर रखें।
353 का हुआ कोरोना टेस्ट, 39 संक्रमित
आरएस पुरा। उपजिला आरएस पुरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य केंद्रों पर शुक्रवार को 353 लोगों के कोरोना रैपिड टेस्ट किए गए जिसमें 39 लोग संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन ने इन सभी मरीजों को अपने अपने घरों में ही आइसोलेट किया है। कस्बे के वार्ड नौ और 10 में दूसरे दिन भी लोगों के घरों में जाकर टेस्ट किए गए। इनमें संक्रमित पाए गए लोगों के घरों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। वार्ड के लोगों ने कटीली तारों में खुद को बंद पाया तो उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उन्हें आने जाने की अनुमति दी जाए। फिलहाल प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी है। कस्बे के रमेश चौधरी ने कहा कि प्रशासन की ओर से संक्रमितों को घरों में ही आइसोलेट किया जा रहा है जिससे रोगियों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उपजिले में किसी स्थान पर संक्रमितों को डॉक्टरों की निगरानी में रखे जाने की व्यवस्था की जाए। रमण संधू का कहना है कि वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने पर कीमती जानें बचाई जा सकें।
बिश्नाह में कोरोना के 29 पॉजिटिव मामले मिले
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट करने और वैक्सीन का टीका लगाने का काम जारी रहा। शुक्रवार को उपजिला अस्पताल में कुल 166 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज की गई। मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 635 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। इस दौरान बीएमओ राकेश मंगोत्रा ने कहा कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर रहें। सुरक्षित रहें। बार-बार अपने हाथ धोते रहें। अगर परिवार के किसी सदस्य या आस पड़ोस में किसी भी व्यक्ति को तीन दिन से ज्यादा बुखार, खांसी, बदन दर्द थकावट या कोई अन्य शिकायत है, तो वह अस्पताल में टेस्ट जरूर कराए। उपजिला अस्पताल में निशुल्क में इंजेक्शन व टेस्ट किए जा रहे हैं। संवाद
गलियों, मोहल्लों और बाजारों में सन्नाटा रहा
विजयपुर। कोरोना कर्फ्यू के चलते शुक्रवार को दूसरे दिन भी सभी दुकानें बंद रहीं और गलियों, मोहल्लों और बाजारों में सन्नाटा रहा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में मास्क और दो गज की दूरी का पूरा पालन किया जा रहा है ताकि इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सके । पुलिस द्वार। कंटीले तार लगाए गए। सभी गलियों, सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। मेडिकल स्टोर सहित कुछ इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहीं। संवाद
आरएस पुरा में 1154 को वैक्सीन लगाई
आरएस पुरा । उपजिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में शुक्रवार को कुल 1154 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 943 लोगों को कोविड शील्ड व 211 को वैक्सीन लगाई। गांव कृष्णा नगर के अनिकेत डोगरा का कहना है कि 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों द्वारा वैक्सीन लगाए जाने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण नहीं हो रहा।

15 मई तक स्लाट पहले से बुक होने का मैसेज आने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सन्नी गुप्ता का कहना है कि जिस प्रकार कोविड शील्ड व को-वैक्सीन लगाई जा रही है, उससे कई वर्ष लग सकते हैं। सरकार को चाहिए कि इसमें तेजी लाए ताकि अधिक लोगों को वैक्सीन लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed