{"_id":"60903a768ebc3ebf15195a0a","slug":"corona-jammu-news-jmu2346404155","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा में 236 में से 31 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस पुरा में 236 में से 31 पॉजिटिव
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार 236 लोगों के टेस्ट किए गए। इसमें से 31 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव निकले लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आईसोलेशन किया गया।
बसपा के प्रदेश सचिव डॉ. हरजीत कुमार ने कहा कि हर दिन उपजिले में प्रति 100 लोगों में 15 पॉजिटिव आने पर सबके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में उपजिले में कोरोना की चपेट में आए तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी। इसमें एक 40 वर्षीय युवक भी शामिल था। उन्होंने कहा कि सरकार को अब लोगों को होम आईसोलेशन करने के बजाय दूसरे स्थानों पर पॉजिटिव आए लोगों को रखने की व्यवस्था करनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों के पास एक दो कमरे होने पर पॉजिटिव आए व्यक्ति को रख पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे परिवार के दूसरे लोग भी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।
1062 लोगों का किया टीकाकरण
आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को कुल 1062 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई। इसमें 879 लोगों कोविशील्ड वैक्सीन व 183 को को-वैक्सीन जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष थी। आरएस पुरा के सरकारी मिडिल स्कूल में वैक्सीन लगाए जाने केे लिए केंद्र स्थापित किया गया, जिसमें सुबह आठ बजे से लोगों ने पहुंचना शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन
खौड़ में कोरोना के 27 नए मामले
ज्यौड़ियां। खौड़ में सोमवार को 143 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उपजिला के इंचार्ज डॉक्टर पंकज ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को खौड़ में 143 लोगों की जांच की गई है जिसमें से 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टर पंकज ने क्षेत्र के सभी लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा है। उधर एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर और थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने क्षेत्र की पंचायतों का दौरा कर सरपंचों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सभी सरपंच और पंच इस कोरोना महामारी के चलते प्रशासन का सहयोग करें और अपनी-अपनी पंचायतों के लोगों को कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। वहीं एसडीएम ने क्षेत्र में लॉकडाउन का जायजा भी लिया गया। संवाद
परगवाल में कोरोना के चार मामले मिले
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सोमवार को कोरोना संक्रमित के चार मामले प्रकाश में आए हैं। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने चार लोगों के कोरोना टेस्ट किए, जिसमें वे सभी संक्रमित पाए गए। इनमें दो स्थानीय और दो सीमा सुरक्षा बल के जवान बताए जा रहे हैं। स्थानीय संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। संवाद
सांबा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले
209 मामले आए सामने
सांबा। कोरोना वायरस के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शहरों व कस्बों के साथ अब गांवों में वायरस पहुंच गया है। जिले के सीमावर्ती गांवों में भी वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को जिले में 209 मामले सामने आए हैं। जिनमें केवल दो लोगों का ही यात्रा इतिहास है। अन्य कम्यूनिटी स्तर पर ही मामले बढ़ रहे हैं।
जिला प्रशासन की गाइड लाइन पर भी लोग खरा नहीं उतर रहे हैं। बाजारों में बिना मास्क के आम लोग देखे जा सकते हैं। जिला प्रशासन ने सैलून आदि को बंद रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जैसे-जैसे लोग बेपरवाह होते जा रहे हैं। कोरोना वायरस भी अधिक फैलता जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बार-बार अपील की जा रही है, लेकिन आम लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है। यही कारण है की जिले में तेजी के साथ कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।