फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर खौड़ में प्रशासन और लोगों के बीच बैठक

विज्ञापन
corona
ज्यौड़ियां। खौड़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रशासन तथा क्षेत्र के मुख्य लोगों के बीच शनिवार को बैठक हुई। इसमें एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने उपस्थित लोगों से कोरोना से निपटने के सुझाव मांगे। प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। बैठक में डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ , म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष डिप्टी राम, बीडीसी अध्यक्ष ब्लाक सामोआ परवीन कुमार, सरपंच जगदीश राज शर्मा, थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ तथा क्षेत्र के सभी नायब तहसीलदार, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे। एसडीएम ने क्षेत्र में तय वैवाहिक समारोहों पर बातचीत की, जिसमें एसडीएम ने लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा कि शादियों को अगर बंद किया जा सकता है तो बंद कर दें और इसमें अगर किसी ने तय भी कर लिया है तो उसमें कम से कम लोगों को बुलाएं, क्योंकि क्षेत्र में कोरोना एक दूसरे से बहुत ही जल्दी फैल रहा है। इसकी रोक के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ने लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी को सामान्यता मत लें। शादी समारोह में जाने से परहेज करें। बैठक में उपस्थित लोगों से एसडीएम ने सहयोग मांगा और क्षेत्र में तय समारोहों को रद्द करने की अपील की। एसडीएम ने बताया कि शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे पूजा देवी (36) निवासी मंगेरी की मौत हुई है। इसका आरएटी रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है और जिसका पूर्ण एसओपी के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed