{"_id":"608c55688ebc3e8d1d4f4042","slug":"corona-jammu-news-jmu2344809167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिश्नाह में कोविड के 148 टेस्ट में 22 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिश्नाह में कोविड के 148 टेस्ट में 22 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड टेस्ट केंद्र में शुक्रवार को 148 लोगों के टेस्ट हुए। इसमें 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं कोविड वैक्सीन केंद्र में 856 लोगों कोविड वैक्सीन खुराक दी गई। वहीं क्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन द्वारा उप जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड सेंटर में टेस्टों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। संवाद
-------------
एबीवीपी ने अस्पताल को सौंपे मास्क, सैनिटाइजर व दवाइयां
बिश्नाह। एबीवीपी बिश्नाह इकाई ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया। बीएमओ डॉक्टर राकेश मंगोत्रा से भेंट कर उन्हें मरीजों के लिए मास्क सैनिटाइजर व दवाइयां भेंट कीं। साथ में मरीजों का कुशलक्षेम जाना।
रंकज शर्मा ने कहा कि यह महामारी काफी घातक है। हम सब मिलकर इससे लड़ सकते हैं। उसके लिए हमें स्वास्थ्य विभाग की प्रोटोकाल के तहत काम करना होगा। जैसे मास्क लगान, बार-बार हाथ धोना, वैक्सीन जरूर लगाएं। उन्होंने बीएमओ को सैनिटाइजर और मास्क सौंपे। एबीवीपी के राज्य कार्यसमिति सदस्य शुभम, सोनाली वैद ने बीएमओ को आश्वासन दिया कि हमारे वालंटियर आपके साथ काम करेंगे। ताकि आने वाले समय में बिश्नाह में कोई दिक्कत न आए। प्रशासन के निर्देशानुसार लॉकडाउन का भी ध्यान रखें। इस मौके तुषार गुप्ता, आर्यन कुंडल, जनु प्रताप सिंह, शिव भगत सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
बिश्नाह प्रशासन ने सख्ती से कराया लॉक डाउन का पालन
बिश्नाह। लॉकडाउन के फैसले का पालन बिश्नाह प्रशासन सख्ती के साथ करा रहा है। किराना, सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता, दूध, दही अन्य सामान के दुकानदारों को सुबह 6 से 10 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति मिली। वहीं दवाइयों की दुकानें लेबोरेटरी, कृषि बीज पेस्टिसाइड की दुकान खाद केंद्र और पशु चारे का सामान बेचने वाले दुकानदारों को शाम 7 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति मिली। शादी समारोह में आने जाने वालों को शादी का कार्ड दिखाने के बाद आवाजाही की अनुमति दी गई। इस लॉकडाउन का पालन करते दिखे। इक्का-दुक्का वाहन ही बाजारों में दिखे। पुलिस द्वारा ज्यादा आवाजाही वाले मार्गों को पर तारबंदी की गई थी। बिना काम के आवाजाही करने वालों को को वापस भेजा जा रहा था।