फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona,jammu

corona case: कश्मीर के बाद जम्मू में बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, लगातार मिल रहे हैं मरीज

Fri, 12 Nov 2021 09:09 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 12 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

श्रीनगर में पाबंदियों के बावजूद सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। यहां 73 नए मामलों में 67 स्थानीय स्तर के हैं। इसी जिले में सर्वाधिक 623 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
corona,jammu
जम्मू में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के बाद जम्मू में कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ने लगा है। जम्मू में शुक्रवार को कई महीनों बाद 13 संक्रमित मिले। इसमें गांधीनगर क्षेत्र से ही 11 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा सुंजवां में सुरक्षाबलों के 7 जवान भी संक्रमित बताए जा रहे हैं, हालांकि शुक्रवार के आधिकारिक डेटा में इस आंकड़े को शामिल नहीं किया गया है। इस बीच प्रदेश में कुल 158 संक्रमित मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 132 मामले हैं। राजधानी श्रीनगर और बारामुला लगातार प्रभावित हैं।

विज्ञापन


गांधीनगर स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को कोविड टेस्टिंग के दौरान 11 स्थानीय लोग संक्रमित मिले, जिन्हें घर पर आइसोलेट की सलाह दी गई। टेस्टिंग बढ़ने से संक्रमण का दायरा भी बढ़ रहा है। श्रीनगर में पाबंदियों के बावजूद सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। यहां 73 नए मामलों में 67 स्थानीय स्तर के हैं। इसी जिले में सर्वाधिक 623 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन


जिले में अब तक कोविड से 855 लोगों की मौत हो चुकी है। बारामुला में स्थानीय स्तर के 31 नए मामले मिले। यहां सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 208 तक पहुंच गया है। प्रदेश में एकमात्र किश्तवाड़ कोविड मुक्त चल रहा है। जिला रामबन, कठुआ, किश्तवाड़, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू का आंकड़ा 1300 के पार
जम्मू कश्मीर में डेंगू मामलों का आंकड़ा 1328 तक पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार को 39 नए डेंगू के मामले मिले, जिसमें 21 जम्मू से हैं। इसके साथ जम्मू का आंकड़ा 782 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की ओर से घर-घर जाकर डेंगू मच्छर के लिए जिम्मेदार लारवा को खत्म करने का अभियान चलाया गया है। इसके लिए जिला स्तर के कर्मचारियों को जम्मू कार्यालय में प्रशिक्षित करके भेजा जा रहा है। इसके साथ डेंगू पर जागरूकता अभियान को बढ़ाया गया है। कठुआ में 11, उधमपुर में 5, राजोरी में 1 नया मामला मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed