{"_id":"5f74efc28ebc3e9bac5ef0f9","slug":"corona-jammu-city-news-jmu219807164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 975 संक्रमित, 17 और ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 975 संक्रमित, 17 और ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 75070 तक पहुंच गया है। प्रदेश में बुधवार को 975 लोग संक्रमित मिले। इसमें जम्मू संभाग से 568 और कश्मीर से 407 मामले हैं। इस बीच 17 और लोगों ने संक्रमण से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 11 और कश्मीर से 6 लोगों की मौत हुई है।
जिला जम्मू में बुधवार को सर्वाधिक 353 संक्रमित सामने आए। इनमें केवल तीन संक्रमितों का ही यात्रा इतिहास है। जीएमसी में 4 लोगों की मौत हुई। इसमें बाहू फोर्ट क्षेत्र से एक युवती जहरीला पदार्थ निगल कर पहुंची थी, जिसकी पोस्टमार्टम से पहले रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में कोविड संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 185 लोगों की मौत हो चुकी है, प्रदेश में यह आंकड़ा दूसरे नंबर पर है। संभाग में राजोरी में 27, उधमपुर में 41, कठुआ में 12, डोडा में 18, सांबा में 24, पुंछ में 27, रामबन में 12, रियासी में 19 और किश्तवाड़ में 35 लोग संक्रमित मिले। कश्मीर में श्रीनगर में 173, बडगाम में 48, बारामुला में 53, पुलवामा में 33, अनंतनाग में 16, बांदीपोरा में 15, कुपवाड़ा में 38, गांदरबल में 23, कुलगाम में 6 और शोपियां में 2 लोग संक्रमित मिले। कुल 975 संक्रमितों में 42 ट्रैवलर और बाकी अन्य वर्ग से हैं।