{"_id":"5f56a0c08ebc3e615f6f1b7c","slug":"corona-jammu-city-news-jmu2182037189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू जिले में रैपिड टेस्टिंग में 344 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू जिले में रैपिड टेस्टिंग में 344 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू जिला में सोमवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान में 344 लोग संक्रमित पाए गए। शहरी क्षेत्र से 173 मामले संक्रमण के हैं। इस दौरान जम्मू विश्वविद्यालय सहित अन्य दस स्थानों पर रैपिड टेस्ट किए गए। जिसमें विभागीय कार्यालयों और संस्थानों से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।
रैपिड टेस्ट में गांधीनगर अस्पताल से 27, सरवाल अस्पताल से 1 एनओ, ब्लाक बिश्नाह से 9, ब्लाक डंसाल से 14, ब्लाक कोट भलवाल से 34, ब्लाक मढ़ से 1, ब्लाक प्लांवाला से 25, ब्लाक आरएस पुरा से 17, ब्लाक सुंजवां से 3, मोबाइल वैन सैंपलिंग में 41, रेलवे स्टेशन जम्मू पर 20 और जम्मू एयरपोर्ट पर 17 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें अधिकांश को होम क्वारंटीन किया गया है। कोट भलवाल में 5 और पलांवाला में 8 स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।
मरीजों का प्रदर्शन
जम्मू। शहर के प्रमुख कोविड सीडी अस्पताल में संक्रमित रोगियों ने अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पिछले 15 दिन से क्वारंटीन किया गया है, लेकिन कोई डॉक्टर उनकी सुध लेने नहीं आया है। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की। इस दौरान मरीजों को बाहर आने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
मरीजों का आरोप था कि उचित व्यवस्थाएं न होने के कारण उनका स्वास्थ्य सुधरने के बजाय खराब हो रहा है। इस दौरान एक मरीज ने बताया कि वह अस्पताल में 13 दिन से भर्ती है। उनके बच्चे घर पर परेशान हो रहे हैं।
एक सरपंच ने बताया कि 13 दिन में दो बार टेस्ट हुए दोनों बार संक्रमित पाया गया हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ सफाई कर्मी भीतर आ रहे हैं। कोई डॉक्टर नहीं आता है। दवाइयां भी मरीजों को समय पर नहीं दी जा रही हैं। भवन को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। वार्ड में पंखे खराब हैं घर से लाया हूं। एक शौचालय में सभी मरीज जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे रोष व्यक्त करते रहे। उनका आरोप था कि उनकी कोई उचित देखभाल नहीं की जा रही है।