फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona investigation started in micro containment areas in Bhaderwah

भद्रवाह में माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों में कोरोना जांच शुरू

विज्ञापन
Corona investigation started in micro containment areas in Bhaderwah
भद्रवाह। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और कंटेनमेंट जोन में निगरानी रखने के लिए भद्रवाह में जिला प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन शुक्रवार को 330 आरटी-पीसीआर और आरएटी परीक्षण किए गए।
विज्ञापन

एडीसी राकेश कुमार के अनुसार जांच वीरवार से शुरू होनी थी, लेकिन ईद के चलते एक दिन बाद शुरू किया है। अतिरिक्त जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन के निवासियों से कोविड-19 परीक्षण के दौरान पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। वहीं, ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। परीक्षण के पहले दिन निवासियों ने बड़ी संख्या में उदराना गांव में परीक्षण स्थलों पर निकल कर जांच करवाई। गौरतलब है कि अतिरिक्त जिला भद्रवाह के ग्राम गाठा और उदराना जैसे माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों में सकारात्मक मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी निगरानी ने कह कि यह अनुमान लगाया गया है कि सामुदायिक प्रसार शुरू हो गया है, खासकर गाठा के एक कोविड रोगी की मृत्यु के बाद और भद्रवाह शहर से सटे गांवों में कई और सकारात्मक मामले पाए गए हैं। इसलिए सील किए गए क्षेत्रों को खोलने से पहले कंटोनमेंट क्षेत्रों में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर सौप प्रतिशत कोरोना परीक्षण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 12 मई को उदराना व गाठा गांव को माइक्रों कंटोनमेंट जोन बनाया गया था, जहां 21 ग्रामीण पाजिटिव पाए गए थे, जबकि गाठा में एक मौत भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed