कोरोना संक्रमण: पहली लहर की तुलना में वायरस का इस बार ज्यादा प्रकोप, एक वजह ये भी है
देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर लगातार प्रयास जारी हैं। पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है और इससे ज्यादा नुकसान भी हो रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार पिछले साल कोरोना मरीजों की मृत्यु की दर 1.38 फीसदी थी जबकि इस बार केवल अप्रैल में ही मृत्यु दर चार फीसदी रही है। कोविड मामलों की ग्रोथ रेट 8.12 फीसदी दर्ज हो रही है। ऐसे में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रतिदिन करीब 40 हजार टेस्ट प्रदेश में किए जा रहे हैं। इसमें दस हजार आरटीपीसीआर और तीस हजार एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। सभी अस्पतालों में टेस्ट की व्यवस्था है।
रेमिडिसिवर की प्रदेश में कमी नहीं
अटल डुल्लू ने बताया कि जम्मू कश्मीर में रेमिडिसिवर का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध हैं। हालांकि केंद्र सरकार की स्वास्थ्य निर्देशावली के तहत आगे से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को शेयर के हिसाब से मिलना है।
कोरोना के यूके वेरिएंट के जम्मू में 28 मामले
प्रदेश में कोविड के यूके वेरिएंट के 28 मामले अब तक मिल चुके हैं। यह सभी मामले जम्मू संभाग में ही मिले हैं। कश्मीर में यूके वेरिएंट का कोई मामला नहीं है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अटल डुल्लू ने इसका खुलासा किया है।
डुल्लू का कहना है कि जम्मू में तेजी से कोरोना संक्रमण की एक वजह यूके वेरिएंट भी है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। यूके वेरिएंट के मामले ज्यादा न फैलेें, इसके लिए इस वेरिएंट से ग्रस्त मरीजों को पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि टेस्टिंग ज्यादा से ज्यादा हो। वैक्सीनेशन को भी तेज किया गया है।
ये भी पढ़ें- आपदा में सनसनीखेज अपराध: बैंक में पीपीई किट पहन घुसे आतंकी, फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे
ये भी पढ़ें- अब नए वातावरण में सांस ले रहा है दशकों से आतंकवाद से पीड़ित जम्मू-कश्मीर, ये रिपोर्ट खुश कर देगी
कोविड टीका लगाने वालों का आंकड़ा 18 लाख के पार
सरकारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 45109 लोगों को टीका लगा। जम्मू संभाग में 16409 और कश्मीर संभाग में 28700 लोगों को कोविड टीका लगा। सबसे ज्यादा टीके जम्मू जिले में लगा। यहां पर 6323 लोगों को टीका लगा। उधमपुर में 1262, राजोरी में 1564, कठुआ में 1410, पुंछ में 1704, रामबन में 976, डोडा में 551, किश्तवाड़ में 174, रियासी में 396 और सांबा में 1290 लोगों को कोविड टीका लगा। कुल मिलाकर बात करें तो प्रदेश में अब तक 1802361 लोगों को टीका लग चुका है।