फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona infection increased in Leh, entry of people in Civil Secretariat closed for 15 days

corona case: लेह में कोरोना संक्रमण बढ़ा, नागरिक सचिवालय में 15 दिन के लिए लोगों का प्रवेश बंद 

Thu, 02 Dec 2021 01:18 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 01:18 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख में भी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लेह प्रशासन ने सचिवालय में आम लोगों के प्रवेश पर 15 दिन के लिए रोक लगा दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने सभी से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है। 
 

विज्ञापन
Corona infection increased in Leh, entry of people in Civil Secretariat closed for 15 days
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने को ले जाता पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेह में कोरोना के लगातार केस बढ़ने के कारण कई पाबंदियां लगानी शुरू हो गई है। प्रशासन ने सचिवालय में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसंबर तक सचिवालय में सिर्फ कर्मचारी ही प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा पूरे संभाग में स्वास्थ्य कर्मी लगातार सैंपलिंग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। 

विज्ञापन


वैष्णो देवी यात्रा पर आए लोग भी संक्रमित मिले 
उधर कोरोना के नए वेरिएंट की आशंका के बीच जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में उछाल ने स्वास्थ्य और प्रदेश प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में साढ़े चार माह बाद चौबीस घंटे में 234 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला रियासी में सर्वाधिक 87 वैष्णो देवी यात्रियों सहित 88 संक्रमित पाए गए। सभी यात्रियों को सड़क मार्ग से वापस भेजा गया है।
विज्ञापन

 

जिला जम्मू में भी बीस संक्रमित मामले मिले हैं। शहर के तालाब तिल्लो इलाके में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए, जिससे उनके संपर्क मामलों की तलाश की जा रही है। संबंधित क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट बनाने की तैयारी की जा रही है। कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने से बढ़ रहे केस 
जम्मू कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में वृदि हो रही है। पिछले कुछ हफ्ते पहले तक यह आंकड़ा 60 से 100 के बीच था जो अब 200 पार कर गया है। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन न होने के कारण आगामी दिनों में कोविड संक्रमित मामलों में वृदि हो सकती है। श्रीनगर में 63 मामले मिले हैं। बारामुला में 28 नए मामले मिले।

 

चिंता यह है कि प्रदेश में मिले कुल मामलों में से 89 यात्री हैं, यानी स्थानीय स्तर के साथ यात्री भी तेजी से संक्रमण का प्रसार कर रहे हैं। जिला रामबन, सांबा, कठुआ, शोपियां, अनंतनाग में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश के सभी बीस जिलों में सक्रिय मामले हैं। इसमें राजधानी श्रीनगर में सर्वाधिक 569 मामले हैं। प्रदेश में 1687 सक्रिय मामले हैं और अब तक कोविड से 4477 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें कश्मीर संभाग से 2292 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed