{"_id":"6202c62909b5ce4e960de300","slug":"corona-in-jammu-kashmir-jammu-city-news-jmu2534478188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 771 नए संक्रमित, सात मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 771 नए संक्रमित, सात मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर के धीमा पड़ने से दैनिक संक्रमित मामलों में गिरावट आई है, लेकिन मौतें भी जारी हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 5 से 7 मौतें हो रही हैं। इस बीच मंगलवार को जम्मू कश्मीर में सात संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसमें जम्मू संभाग से पांच मौते हुई हैं। जीएमसी जम्मू में ही चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में फिर उछाल के साथ 771 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है।
जिला जम्मू में प्रदेश में सर्वाधिक 8 यात्रियों समेत 238 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिले में वर्तमान में 1822 संक्रमित मामले हैं। लेकिन जिले में सबसे अधिक 1219 मौते हो चुकी हैं। जीएमसी जम्मू में बिलावर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, गुढ़ा सलाथिया, विजयपुर निवासी 75 वर्षीय महिला, जानीपुर निवासी 89 वर्षीय महिला और बग्गर डोडा निवासी 40 वर्षीय महिला की कोविड से मौत हुई है। राजधानी श्रीनगर में 172 नए संक्रमित मामले मिले हैं। इसके अलावा उधमपुर में 20, राजोरी में 18, डोडा में 58, कठुआ में 18, रामबन में 36 संक्रमित मामले मिले हैं। बडगाम में 62, कुपवाड़ा में 20, अनंतनाग में 24, गांदरबल में 28 संक्रमित मामले मिले हैं। मंगलवार को जम्मू कश्मीर में 66958 कोविड परीक्षण किए गए हैं। प्रदेश में सकारात्मकता दर में गिरावट आई है। वर्तमान में प्रदेश में 12358 सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 4074 मामले हैं। जम्मू कश्मीर में मौजूदा 5038 कोविड समर्पित बिस्तरों पर 6.13 फीसदी के हिसाब से 309 मरीज ही भर्ती हैं। इस बीच विभिन्न आयु वर्ग में 56021 लोगों को कोविड टीके की खुराक दी गई।