फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   corona in jammu kashmir

बच्चों के लिए केंद्र से 17 लाख डोज मांगी गई, रविवार और छुट्टी वाले दिन भी टीकाकरण होगा

विज्ञापन
corona in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू कश्मीर में 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किए जा रहे कोविड टीकाकरण अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभियान के लिए प्रदेश प्रशासन ने केंद्र से 17 लाख कोवैक्सीन की डोज की मांग की है। वर्तमान में प्रदेश में 1 लाख 90 हजार डोज उपलब्ध है। अभियान के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारियों की ओर से विभागीय स्तर पर सभी इंतजाम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान रविवार और अन्य अवकाश वाले दिनों में भी टीकाकरण जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में 15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण अभियान के लिए 8 लाख 60 हजार बच्चों को चिह्नित किया गया है। इसमें स्कूल और ड्रापआउट दोनों बच्चों को लिया जाएगा। ड्रापआउट बच्चों तक उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचा जाएगा। परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डा. सलीम उर रहमान ने बताया कि वीरवार को बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की कार्य योजना को फाइनल कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अनंतनाग और बडगाम में भी सौ फीसदी टीकाकरण
जिला सांबा और पुंछ के बाद बुधवार को जिला अनंतनाग व बडगाम में 18 से अधिक आयु वर्ग में दोनों खुराक में कोविड टीकाकरण के सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया गया। अब तक कुल अनुमानित आबादी पर 93.36 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है और जनवरी के पहले सप्ताह में इसे सौ फीसदी करने की तैयारी है। किश्तवाड़ जिला 75.27 फीसदी टीकाकरण के साथ सबसे पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 104 संक्रमित
जम्मू कश्मीर में बुधवार को 104 कोविड के नए संक्रमित मामले मिले। इसमें कश्मीर संभाग से 65 मामले हैं। राहत यह रही कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामले भी घटकर 1276 हो गए हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में कोविड से 4525 लोगों की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मामलों में श्रीनगर से 33, बारामुला से 12, जम्मू से 22 मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed