फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona in Jammu-Kashmir: 14 students of Shri Mata Vaishno Devi University infected, university campus closed

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के 14 छात्र संक्रमित, बंद हुआ यूनिवर्सिटी परिसर

Sun, 02 Jan 2022 10:25 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 02 Jan 2022 10:25 AM IST
सार

 जम्मू में भी कोविड ने एक बार फिर से पकड़ी रफ्तार। 34 मामले मिले, कश्मीर में दो की मौत। वहीं श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) में 14 छात्र संक्रमित मिलने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस को बंद कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Corona in Jammu-Kashmir: 14 students of Shri Mata Vaishno Devi University infected, university campus closed
जम्मू-कश्मीर में फिर बढ़े कोरोना के मामले - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में ओमिक्रान के खतरे के बीच एक बार फिर से कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले तीन दिन में श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) में 14 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं जिसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस को बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी डीसी रियासी ने ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर को बंद किया है पर हॉस्टल में विद्यार्थी अभी भी मौजूद हैं। हॉस्टल परिसर में मौजूद सभी छात्रों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। इसमें अगले दो दिन भी कोविड परीक्षण किए जाएंगे। वहीं, जम्मू में भी संक्रमण बढ़ा है। शनिवार को कई दिनों बाद 34 संक्रमित मिले, जिसमें चार यात्री शामिल हैं। रियासी में 13 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश वैष्णो देवी यात्री हैं। पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर संभाग में दो कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी हादसे की बड़ी वजह: अनियंत्रित भीड़ पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पैसे लेकर जल्दी दर्शन करवाने से बिगड़ी स्थिति     
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमवीडीयू में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, संक्रमित विद्यार्थियों को भेजा जा रहा घर
एसएमवीडीयू में गत 29 दिसंबर को एक छात्र संक्रमित मिला था, जिसके बाद 31 दिसंबर को 2 और एक जनवरी को 11 छात्र संक्रमित पाए गए। ऐसी आशंका है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अन्य स्टाफ और छात्र भी संक्रमित हैं। इसके लिए सभी के कोविड परीक्षण अनिवार्य किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार जो संक्रमित विद्यार्थी दूसरे राज्यों से हैं, उन्हें कैंपस परिसर में ही रखने की व्यवस्था की गई है। स्थानीय छात्रों को उनके परिवारों से संपर्क कर घर भेजा जा रहा है। हालांकि वे भी कैंपस में रह सकते हैं। विश्वविद्यालय की एंबुलेंस में तीन छात्रों को उनके पैतृक क्षेत्र कठुआ में भेजा गया। श्रीनगर में 48, पुलवामा में 10, कुपवाड़ा में 10 और डोडा में 10 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में मौजूदा 1397 सक्रिय मामले हैं और अब तक 4530 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed