फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Corona Case: Jammu Kashmir, mobile clinics will be set up from all cities to villages, micro containment zones will also increase,

Corona Case: जम्मू-कश्मीर सभी शहरों से गांवों तक मोबाइल क्लीनिक लगेंगे, माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बढ़ेंगे, एलजी बोले- टीकाकरण-टेस्टिंग बढ़ाएं 

Sun, 23 Jan 2022 06:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Jan 2022 06:40 AM IST
सार

कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार रोकने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें सभी जिलों के डीसी, एसएसपी व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। एलजी ने पाबंदियाें के बीच उपचार व जागरूकता पर जोर देने को कहा। 

विज्ञापन
Corona Case: Jammu Kashmir, mobile clinics will be set up from all cities to villages, micro containment zones will also increase,
जम्मू में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार रोकने के लिए अब शहर से लेकर गांवों तक मोबाइल क्लीनिक और ज्यादा से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जाएंगे। क्लीनिकों का इस्तेमाल उपचार और जागरूकता के लिए किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करेंगे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में इसके निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन से जन स्वास्थ्य को सुरक्षा मिलेगी
एलजी ने कहा कि मोबाइल क्लीनिक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण को फैलने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन से जन स्वास्थ्य को सुरक्षा मिलेगी। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी करनी होंगी।
विज्ञापन


टीकाकरण कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सबसे प्रभावी
अधिकारियों से एलजी ने कहा कि टीकाकरण कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सबसे प्रभावी है। हमारा ध्यान फ्रंट लाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को एहतियाती खुराक देने पर होना चाहिए। उन्होंने संक्रमण के ज्यादा मामले आ रहे क्षेत्रों में टेस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए ताकि संक्रमित लोगों की जल्द पहचान कर संक्रमण को ओर फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर संक्रमण दर को कम करने की दिशा में प्रयास करे और यह सुनिश्चित करे कि जरूरतमंद व्यक्तियों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग का टीकाकरण सुचारु चल रहा है। चार जिलों ने 15 से 17 आयु वर्ग में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। 

प्रदेश में दो करोड़ टीकाकरण
उप राज्यपाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में दो करोड़ टीकाकरण कर लिया गया है। उन्होंने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा कोरोना से लड़ाई में दिन रात लगी एजेंसियों से जुड़े लोगों के प्रयास की सराहना की। कहा कि इस अभियान में सभी का सहयोग अपेक्षित है। 


कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन कराएं
उपराज्यपाल ने कोविड उपयुक्त व्यवहार और सरकारी निर्देशावली का कड़ाई से पालन करवाने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होम आइसोलेशन के दौरान स्वयं की सुरक्षा के लिए लोगों में जन जागरूकता पर भी ध्यान केंद्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि घर ही रहकर उपचार कर रहे लोगों की रोजाना जरूरतों जिसमें दवाइयां आदि शामिल हैं, का ख्याल संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को रखना होगा। 

बर्फबारी के बीच टीकाकरण...
जम्मू-कश्मीर: स्वास्थ्य विभाग की टीम सेना के सहयोग से बर्फबारी के बीच भी बारामूला में एलओसी के पास के गांवों में वैक्सीनेशन का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed