Corona Case Jammu Kashmir: दूसरी लहर का रिकॉर्ड टूटा, 24 घंटे में पहली बार 5818 संक्रमित मिले, चार की मौत
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर में 1752, जम्मू जिले में 1131 मामले एक दिन में मिले हैं। इसके अलावा प्रदेश की सकारात्मक दर 7 से ऊपर चल रही है। इससे पहले 7 मई 2021 को मिले थे कोरोना के रिकॉर्ड 5443 मामले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बीते चौबीस घंटे के भीतर कोरोना मामलों ने दूसरी लहर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 5818 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 1752 और कश्मीर संभाग से 4066 मामले हैं। दोनों राजधानियों में श्रीनगर में सर्वाधिक 1745 और जम्मू जिले में 1131 मामले मिले हैं। इससे पहले 7 मई 2021 को चौबीस घंटे के भीतर सर्वाधिक 5443 मामले मिले थे। प्रदेश में बुधवार को 83,019 कोविड परीक्षण किए गए, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
जम्मू-कश्मीर में संक्रमण की दर बढ़कर 7 फीसदी से ऊपर
संक्रमित मामलों के साथ सकारात्मकता दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमण की दर बढ़कर 7 फीसदी से ऊपर चली गई है, जबकि जिला जम्मू में यह दर 10 फीसदी के करीब पहुंच गई है। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामले बढ़कर 26,236 पहुंच गए हैं।
दो डॉक्टर समेत 87 लोग कोरोना संक्रमित
जीएमसी जम्मू में तालाब तिल्लो निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति को मृत लाया गया। कोविड संक्रमण से पीड़ित होने के कारण इन बुजुर्ग की डीएमसी लुधियाना में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। राजोरी के नौशेरा के एडीसी सुखदेव सिंह समयाल, दो डॉक्टर समेत 87 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
यात्रियों में अधिकांश वैष्णो देवी के यात्री
रियासी में 20 यात्रियों समेत 55 लोग संक्रमित मिले। यात्रियों में अधिकांश वैष्णो देवी के यात्री हैं। उधमपुर में 105, राजोरी में 85, डोडा में 63, कठुआ में 100, सांबा में 89, पुंछ में 66, रामबन में 53, बारामुला में 791, बड़गाम में 594, पुलवामा में 230, अनंतनाग में 217, बांदीपोरा में 130, कुलगाम में 162 संक्रमित मामले मिले हैं। प्रदेश में कुल मिले संक्रमितों में महज 57 यात्री हैं।
जिलों में संक्रमण की दर
बारामुला 13
जम्मू 10
बडगाम 08
श्रीनगर 07
अनंतनाग 07
रियासी 05 (फीसदी)
प्रदेश में निर्धारित से आधे भी परीक्षण नहीं
जम्मू-कश्मीर में कोविड परीक्षण (टेस्टिंग) बढ़ाने से दैनिक संक्रमित मामलों में भी वृद्धि होगी। उपराज्यपाल और मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को रोजाना 2 लाख कोविड परीक्षण के निर्देश दिए हैं, लेकिन फिलहाल आधे परीक्षण भी नहीं हो पा रहे हैं।
इसका एक कारण बड़ी संख्या में चिकित्सा कर्मियों का संक्रमित होना और अपर्याप्त बुनियादी ढांचा होना भी है। इससे साफ है कि अगर कोविड परीक्षण बढ़ाया जाता है तो सामुदायिक स्तर पर प्रसार हो चुके संक्रमित मामले रोजाना हजारों में मिलेंगे।
खासतौर पर जम्मू और श्रीनगर में सामुदायिक संक्रमण का प्रसार हुआ है। दोनों जिले की एक बड़ी आबादी में संक्रमण फैला है। कई लोग वायरस से पीड़ित होकर खुद ही ठीक हो गए हैं, जबकि उन्होंने कोविड परीक्षण ही नहीं करवाए हैं।