{"_id":"60d37ec28ebc3e2d964bbfc9","slug":"corona-akhnoor-news-jmu2379654150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती हटते ही मास्क नाक के नीचे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती हटते ही मास्क नाक के नीचे आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परगवाल। प्रशासन के निर्देश पर सोमवार से जिले में वीकेंड लॉकडाउन खत्म होने के साथ-साथ आउटडोर दुकानें और प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए खुले हुए हैं। बाजार खुलने से दुकानदार वर्ग ने खुशी जताई थी, वहीं आम लोगों ने भी बाजार खुलने से राहत की सांस ली थी।
हालांकि प्रशासन ने कोरोना महामारी को देखते हुए आम लोगों के साथ साथ दुकानदारों को कुछ दिशा निर्देश जारी किए, जिनमें से प्रमुख घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और हाथों को साफ सुथरा रखने जैसे नियम थे, लेकिन इसके विपरीत मौजूदा समय परगवाल के मुख्य बाजार में पहुंचने वाले लोग निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं, घरों में कैद रहने वाले लोग कोरोना महामारी को भूलकर किसी बडे़ खतरे को न्योता दे रहे हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से भी सख्ती नहीं बरती जा रही है। इस कारण लोग बेझिझक घूम रहे हैं। हालांकि कुछ लोग मास्क जरूर पहन रहे हैं, लेकिन उनमें से भी ज्यादातर लोग मास्क नाक के नीचे पहने नजर आते हैं। पूछने पर कई लोगों का कहना था कि वह मास्क तो जुर्माना बचाने के लिए पहनते हैं। इस तरह आने वाले दिनों में स्थिति विस्फोटक हो सकती है। स्थानीय निवासी रमेश सिंह का कहना था कि खतरा अभी टला नहीं है। देश में तीसरे लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं उन्होंने प्रशासन से भी अपील करते हुए कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर शक्ति बरतनी चाहिए, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति नियंत्रण में रहे। संवाद