जम्मू-कश्मीर: गांव-गांव कोरोना का कहर, थम नहीं रहा है मौतों का सिलसिला
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। बावजूद इसके लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कई लोग बीमार होने पर भी जांच नहीं करा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के अखनूर क्षेत्र में मंगलवार को 69 संक्रमित पाए गए। हायर सेकेंडरी स्कूल, ज्यौड़ियां, मैरा मेंदरिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 445 लोगों की टेस्टिंग के दौरान 69 लोग संक्रमित पाए गए। सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। अखनूर क्षेत्र में तीन सप्ताह से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पांच सौ के पार हो गया है। प्रशासन द्वारा लोगों को हिदायतें का पालन करने निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम चांद किशोर शर्मा ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान 69 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से जारी हिदायतें का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें।
पंचायतों में सैनिटाइज अभियान जारी
कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए पंचायत स्तर पर सैनिटाइज अभियान चलाया जा रहा है। तहसील घगवाल के अधीन आने वाली पंचायतों में सैनिटाइज का कार्य जारी है ताकि कोरोना वायरस को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। इसी सिलसिले में पंचायत हरसाथ, घगवाल और नारण में प्रशासन के दिशा निर्देशों पर तहसील घगवाल के नोडल अधिकारी आरएस जंवाल ने पंचायतों को सैनिटाइज करने का सिलसिला भी जारी रखा। आरएस जंवाल ने बताया कि वह कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के घरों, नालियों और दीवारों को सैनिटाइज कर रहे हैं ताकि कोरोना वायरस की महामारी को रोका जा सके, और इनसे कोई और व्यक्ति संक्रमित न हो। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया है और उन्हें घरों के अंदर रहने, मास्क पहनने और हाथों को बार बार साबुन से धोने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
सांबा में 101 संक्रमितों में से 22 रामगढ़ से
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल चुका है। वायरस कम्यूूनिटी स्तर पर पहुंच गया है। जिले के प्रत्येक गांव में इसका असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के 101 मामले सामने आए। इनमें किसी का भी यात्रा इतिहास नहीं है। जिसमें तीन ने कोविड से दम तोड़ा है। रामगढ़ से मंगलवार को 22 मामले सामने आए हैं।