फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cooch Behar Trophy, Jammu and Kashmir after two defeats come in game, beating Odisha by 174 runs

कूच बिहार ट्रॉफी: दो हार के बाद जम्मू-कश्मीर टीम ने की खेल में वापसी, ओडिशा को 174 रनों से हराया

Wed, 11 Dec 2019 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 11 Dec 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Cooch Behar Trophy, Jammu and Kashmir after two defeats come in game, beating Odisha by 174 runs
कूच बिहार ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

कन्हैया वधवान (103) और मुसैफ अजाज (153) की शतकीय पारियों व गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बल पर कूच बिहार ट्रॉफी में इस बार जेएंडके ने जीत हासिल की। लगातार दो मैच में मिली हार के बाद टीम ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए मेजबान ओडिशा को 174 रनों से हराया।

विज्ञापन


रावेनशॉ यूनिवर्सिटी ग्राउंड कटक में हुए मुकाबले में ओडिशा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जेएंडके ने बल्लेबाजी की। पहली पारी में यावर हसन की 83 और धर्व सिंह परमार की 50 रन की पारी के दम पर टीम ने 256 रन जोड़े।
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम 97 रन पर ही ढेर हो गई। गेंदबाजी में अभय टंडन ने चार जबकि मुर्तवन ने तीन विकेट झटके। पहली पारी के आधार पर 159 की बढ़त के साथ खेलने उतरी जेंडके की टीम ने कप्तान कन्हैया वधवान और मुसैफ अजाज के शतक के बल पर 350 रन पारी घोषित की और मेजबान को 509 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की टीम 335 पर सिमट गई और जेएंडके ने 174 रन से जीत हासिल की। दूसरी पारी में भी ध्रुव ने चार, अभय और बासित ने दो-दो विकेट झटके। मैच में अभय ने आठ विकेट हासिल किए। अब शुक्रवार से टीम का मुकाबला जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान पर बड़ोदा के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed