फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Convocation of gmc jammu

63 MBBS ग्रेजुएट को डिग्री, 4 टॉपरों को स्वर्ण पदक

Sat, 17 Jan 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 17 Jan 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
Convocation of gmc jammu

जीएमसी जम्मू में आगामी बीस जनवरी को हो रहे दूसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज की गई हैं। समारोह में 2013-14 बैच से निकले 63 एमबीबीएस ग्रेजुएट को डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा छह टापरों को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। डिग्री होल्डरों को मानवता की सेवा के लिए एमसीआई की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह के लिए सोमवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन


यहां शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता ने बताया कि पहले दीक्षांत समारोह को वर्ष 2010 में आयोजित किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से दूसरा समारोह अब 2015 में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को सफल बनाने के लिए एचओडी की 11 कमेटियों का गठन किया गया है। निर्धारित तिथि को सुबह ग्यारह बजे जीएमसी के सभागार में समारोह का आयोजन किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि एमबीबीएस का कोर्स साढ़े चार साल का होता है और एक साल की इंटर्नशिप के बाद ही एमबीबीएस डाक्टर को डिग्री दी जाती है।

प्रिंसिपल ने कहा कि भविष्य में कालेज में नियमित दीक्षांत समारोह आयोजित करवाने के प्रयास किए जाएंगे। आगामी सोमवार को दोपहर दो बजे फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed