Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   convocation ceremony

Jammu News: एलजी और सीएम के हाथों डिग्री पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
convocation ceremony
जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री लेने आए छात्र।संवाद
- जेयू के 19वें दीक्षांत समारोह में 603 विद्यार्थियों ने हासिल की डिग्रियां और मेडल
विज्ञापन

- सुबह साढ़े दस बजे दीक्षांत रैली के साथ शुरू हुआ समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) का 19वां दीक्षांत समारोह वीरवार को जनरल जोरावर सिंह सभागार में हुआ। मेडल और डिग्री हासिल करने के लिए होनहारों में गजब का उत्साह दिखा। कार्यक्रम का आगाज दीक्षांत रैली के साथ हुआ। बताैर मुख्य अतिथि कुलाधिपति एवं उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सम्मानित अतिथि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विद्यार्थियों को डिग्रियाें और मेडल से सम्मानित किया।
पहले चरण में 178 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। दूसरे चरण में 425 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। कुलपति प्रो. उमेश राय की देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक करवाया गया। सुबह दस बजे तक सभागार फुल हो गया। विद्यार्थियों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहली मेडल लेने वाली और दूसरी श्रेणी में डिग्री लेने वाले मेधावी शामिल थे। साढ़े दस बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। 11 बजे मुख्यातिथि और सम्मानित अतिथि पधारे। कुलपति डाॅ. उमेश राय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को सबके सामने रखा। रोजगार आधारित शिक्षा पर बल दिया। वीसी ने कहा कि विश्वविद्यालय कई कार्यक्रम चला रहा है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने और सीखने का मौका मिल रहा है। विद्यार्थी उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक की यात्रा कर अनुभव बढ़ा चुके हैं। आगे भी ये प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम का समापन दीक्षांत रैली के वापस जाने के साथ हुआ। इसमें प्रबुद्ध लोग और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------------
इन बैच को मिलीं डिग्रियां और मेडल
दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020 से 2024 तक की 425 पीएचडी डिग्रियां दी गईं। इनमें 2020 बैच की 71, वर्ष 2021 बैच की 62, वर्ष 2022 बैच की 83, वर्ष 2023 बैच की 105 और वर्ष 2024 बैच की 104 डिग्रियां शामिल हैं। इसी तरह वर्ष 2020 से 2023 तक 178 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें वर्ष 2020 बैच के 43, वर्ष 2021 बैच के 85, वर्ष 2022 बैच के 41 और 2023 बैच के 39 विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
डिग्री और मेडल पाने के बाद ली सेल्फी
डिग्री और मेडल पाने के बाद विद्यार्थियों ने सेल्फी ली। मेधावियों के अभिभावक और सहपाठी भी मौजूद रहे। कोई मेडल के साथ तो कोई डिग्री के साथ सेल्फी खींच रहा था। दोपहर करीब एक बजे के बाद मेडल लेने के बाद छात्र सभागार से बाहर आने लगे और भीड़ जुटने लगी। होनहारों ने परिसर में जमकर खुशी मनाई।

----------
20 से ज्यादा मेधावी डबल तो
कोई तीन मेडल से सम्मानित
पढ़ाई के क्षेत्र में मेहनत करने और आगे बढ़ने की चाह रंग लाई। 20 से ज्यादा मेधावी डबल मेडल और कुछ को तीन से ज्यादा मेडल से अलग-अलग क्षेत्र में आगे रहने पर सम्मानित किया गया। इससे यूनिवर्सिटी का मान भी बढ़ा है। छात्रों के कठिन परिश्रम से ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed