{"_id":"5e5642798ebc3ef3ce5bbed0","slug":"controversial-tweet-of-mehbooba-mufti-s-daughter-said-delhi-violence-is-bigotry-of-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती की बेटी का विवादित ट्वीट, दिल्ली हिंसा को बताया बहुसंख्यकों में उपजी कट्टरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती की बेटी का विवादित ट्वीट, दिल्ली हिंसा को बताया बहुसंख्यकों में उपजी कट्टरता
Wed, 26 Feb 2020 03:33 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती की बेटी का विवादित ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला जम्मू, ग्राफिक्स
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इस्तिजा ने एक बार फिर विवादित ट्वीट किया है। इस बार उन्होंने दिल्ली में हो रही हिंसा को निशाना बनाते हुए लिखा है कि बहुसंख्यकों में उपजी कट्टरता ने देश की विविधता पूर्ण छवि को कमजोर किया है। वह पिछले सात माह से अपनी मां के ट्विटर अकाउंट को हैंडल कर रही हैं और समय-समय पर अपने विचार ट्वीट करती रहती हैं।
विज्ञापन
Since the last 7 months, India’s degenerated into a place where majority’s zeal for bigotry has dealt a body blow to its diversity. I wonder if we Muslims are wanted or even belong here anymore. Unimaginable despair
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) February 25, 2020
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया है कि पिछले सात माह के दौरान जिस प्रकार बहुसंख्यक समुदाय की उग्रता बढ़ी है उससे मैं आश्चर्य चकित हूं कि क्या मुस्लिमों के साथ हो रहा बर्ताव उचित है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दिल्ली हिंसा में फायरिंग करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी न होने पर इल्तिजा ने लिखा कि वह कश्मीरी या मुसलमान नहीं था, इसलिए अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
मालूम हो कि पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर इलाके में सोमवार को हुई हिंसक झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों ने घरों, दुकानों और वाहनों में आग लगा दी और जमकर पथराव किया। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी।