फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   continuous downfall in students strength in govt schools

इन स्कूलों में नहीं जाना चाहते स्टूडेंट, लगातार घट रही संख्या

Thu, 14 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 14 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
continuous downfall in students strength in govt schools

जम्मू संभाग के सरकारी स्कूलों में प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट हो रही है। जबकि निजी स्कूलों में इजाफा हो रहा है। जम्मू व सांबा जिले में तो सरकारी स्कूलों के मुकाबले में निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कहीं ज्यादा हो चुकी है। सरकारी स्कूल खाली होते जा रहे हैं। जानकारी के बाद भी शिक्षा विभाग ने अभी तक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए कोई योजना तैयार नहीं की है।

विज्ञापन


जम्मू जिले में हालात यह हो चुके हैं कि शिक्षा विभाग को मजबूरन स्कूलों को बंद करना पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष शिक्षा विभाग की तरफ से जागरूकता अभियान छेड़ा जाता है, जिसमें लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन इस अभियान के सकारात्मक परिणाम नजर नहीं आए हैं। करोड़ों की राशि खर्च करने के बाद भी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या घटती जा रही है। विद्यार्थियों की संख्या न होने के कारण जम्मू जिले में कई सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


दो वर्ष से सरकारी स्कूलों में कितने विद्यार्थियों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी है, इसकी जानकारी तक शिक्षा विभाग ने अभी तक नहीं जुटाई है। तलाश योजना के तहत जम्मू कश्मीर में वर्ष 2012-13 तक स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों की पहचान की गई थी। सर्वे में पूरे राज्य में 59061 बच्चे सामने आए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे ग्रामीण इलाकों के थे। इनमें 23435 लड़के व 35626 लड़कियां थी। यह विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे हैं कि नहीं अभी तक शिक्षा विभाग के पास इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed