{"_id":"664008658b42e619bb0f24c4","slug":"continuing-medial-education-in-gmc-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-358742-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेशेवर डाक्टरों के सामने चुनौतियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेशेवर डाक्टरों के सामने चुनौतियों पर चर्चा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू के सभागार में शनिवार को रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन (आरडीए) की ओर से करवाई गई एक दिनी आरडीसीओएन-2024 सीएमई (कांटिन्युइंग मेडिकल एजूकेशन) में पेशेवर डाक्टरों से जुड़ी चिकित्सा चुनौतियों के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें कामकाज के दौरान डाक्टरों के प्रति बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई गई।
कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतिथि लेक्चर में स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने डाक्टरों के प्रति हिंसा विषय पर चर्चा की। कहा यह गंभीर मुद्दा है। स्वास्थ्य पेशेवरों के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। डाक्टरों के कल्याण और बेहतर माहौल पर काम किया जाना जरूरी है। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता ने संबंधित विषयों पर प्रभावशाली विचार रखे। इसके साथ एम्स के संकाय सदस्यों ने
अपनी विशेषज्ञता और अत्याधुनिक शोध निष्कर्षों को साझा करते हुए शैक्षणिक माहौल पर बात की। इस मौके पर प्रिंसिपल एस्काम डॉ. पवन मल्होत्रा, आरडीए के अध्यक्ष डॉ. शुभम सुरमल, डा. नासिर अली खान आदि मौजूद रहे।