{"_id":"6324d253e0aa087f31465205","slug":"construction-work-samba-news-jmu268133743","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढेरी से लंगथ की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढेरी से लंगथ की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल बनाने की मांग
विज्ञापन
सांबा के बढेरी लंगथ मार्ग के टूटने पर लोगों को बनी रही परेशानी
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले की पंचायत बढेरी के ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि बढेरी लंगथ मार्ग पर नाले पर पुल बनाया जाए। खासकर छात्रों ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से अपील की है कि नाले में पानी आने से वह स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
छात्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह हुई बारिश के कारण नाले में बड़े-बडे़ कंकर पत्थर आने से मार्ग बंद हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। छात्र अपने स्कूलों में नहीं पहुंच सके थे। छात्रों ने नाले के पास पहुंच कर प्रदर्शन भी किया। वह मांग कर रहे थे कि नाले पर पुल बनाया जाए ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
----
बढेरी लंगथ मार्ग पर बहने वाले नाले से करीब चार गांवों के 4500 लोग परेशानी में हैं। इसमें बढेरी, नानका चक, लंगथ, चक मेदु के ग्रामीणों को परेशानी बनी हुई है। उन्होंने इस बारे में उपायुक्त को भी अवगत कराया है कि नाले पर पुल बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिले। खास कर स्कूली छात्रों की परेशानी हल हो।
विज्ञापन
-रमेश चंद्र, डीडीसी सदस्य, सांबा।