फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

मंडलायुक्त ने जम्मू अखनूर रोड...

विज्ञापन
construction work
जम्मू। मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक बुला जम्मू अखनूर रोड चौड़ीकरण परियोजना की प्रगति को जाना। इस अवसर पर बताया गया कि 90 फीसदी भूमि को निर्माण कार्य के लिए संबंधित एजेंसियों के सुपुर्द कर दिया गया है। 50 ढांचों को हटाया गया है और पैकेज दो के तहत 115 ढांचे और हटाए जाएंगे। पैकेज दो के तहत 758 पेड़ भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन

यह भी जानकारी दी गई कि रोटरी में चल रही सभी सरकारी इमारतों को खाली करवाया गया है और लकड़ी के आरा को शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। बताया गया कि परियोजना के पैकेज तीन में 58 ढांचे गिराए जाएंगे और 3942 पेड़ों में से 7180 को काटा जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों से कहा कि वह भूमि मामलों को तेजी से हल करें और ढांचों को हटाया जाए। इसके पश्चात मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत मंजूर बिजली परियोजनाओं पर चल रहे कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में एडीसी जम्मू ताहिर फिरदोस, एसडीएम जम्मू नार्थ, जम्मू साउथ, अखनूर के अलावा एनएचआईडीसीएल के प्रबंधक आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed