फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   construction work

जियो पोता घाट पर पर्यटकों ने मिल रही सुविधाएं

विज्ञापन
construction work
अखनूर। चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर डेढ़ साल पहले बने शौचालय की सीढ़ियां अभी तक नहीं बन पाई हैं। ऐसे में इसे अभी तक इस्तेमाल के लिए खोला भी नहीं गया है। चिनाब दरिया आने वाले पर्यटकों और क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने प्रशासन और म्यूनिसिपल कमेटी से मांग की है कि शौचालय की सीढ़ियां जल्द बनाई जाएं ताकि आमजन शौचालय का इस्तेमाल कर सके।
विज्ञापन

चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर 2019 में बनाए शौचालय का एसडीएम और म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन ने उद्घाटन किया। मगर सीढ़ियां बनाने के बाद पास ही विकास कार्य के लिए सीढ़ियां हटा दी गईं। जो अभी तक नहीं बनाई। ऐसे में शौचालय शोपीस बना है। चिनाब दरिया के घाट पर बनी सैरगाह पर एक मात्र शौचालय का निर्माण हुआ, मगर डेढ़ साल से बंद होने पर सैरगाह पर आने वाले पर्यटकों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है। समाजसेवी पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि डेढ़ साल से शौचालय का निर्माण होने के बावजूद सीढ़ियां नहीं बनाई गई हैं। पर्यटकों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

पर्यटक रोहन कुमार ने बताया चिनाब दरिया के किनारे दो किलोमीटर मीटर सैरगाह पर एक ही शौचालय बना है मगर सीढ़ियां नहीं बनने से कोई भी उसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस तरह से शौचालय बनाने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शौचालय की सीढ़ियां बनाने के लिए कई बार संबंधित ठेकेदार को अवगत भी कराया गया है। नोटिस निकाल कर सीढ़ियां बनाने को कहा जाएगा।
-सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, अखनूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed