फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Constitutional builder remembered in Reasi

रियासी में जगह-जगह याद किए गए संविधान निर्माता

विज्ञापन
Constitutional builder remembered in Reasi
रियासी। जिले में बुधवार को बाबा भीम राव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा के नेतृत्व में नगर के गणेश मंदिर के बाहर बाबा साहेब की फोटो पर फूल अर्पित किए। मौके पर म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी, पार्षद अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष योगराज रैना, पार्षद अमित शर्मा, ओम प्रकाश भगत, वरिष्ठ नेता सुदेश कुमार पंडोतरा, शहरी प्रधान सुरेंद्र शर्मा, अंकुश नरगोत्रा, विशाल बडू, पृथ्वी राज शर्मा, सतपाल शर्मा, रिंकू गुप्ता, पारस मणि, जगदीश मन्हास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एनएचपीसी के सलाल प्रोजेक्ट क्षेत्र ज्योतिपुरम में मुख्य महाप्रबंधक एनराम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, वक्ताओं ने संविधान निर्माता को याद करते हुए उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। एबीवीपी की स्थानीय इकाई के अलावा सामाजिक समरसता मंच ने भी स्थानीय जनाना पार्क में बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी। माड़ी स्थित गुरुद्वारे में भी उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed