फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conspiracy to spread terror in Kupwara busted, arms recovered

कुपवाड़ा में आतंक फैलाने की साजिश का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद

Tue, 09 Jun 2020 06:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Conspiracy to spread terror in Kupwara busted, arms recovered
हथियारों का जखीरा बरामद - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक जगंल में सुरक्षाबलों ने हथियारों का जखीरा बरामद कर  आतंकवाद फैलाने व हथियारों की तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस जखीरे में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद शामिल है। पुलिस ने केरन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को पुख्ता जानकारी मिली थी कि इस इलाके में आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर कुपवाड़ा पुलिस और सेना की 6-आरआर की संयुक्त टीम ने केरन गांव के पास नियंत्रण रेखा से लगते जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान एक ठिकाने से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। इस संबंध में सोमवार को केरन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ...
 
05 एके 47 राइफल्स
15 एके मैग्जीन
443 एके आरडीएस
02 यूबीजीएल
57 यूबीजीएल ग्रेनेड
06  पिस्तौल 9 मिमी
12 मैग्जीन 9 मिमी पिस्टल
77 कारतूस 9 मिमी
15 हैंड ग्रेनेड
02 एके स्लिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed