फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Conspiracy disturb peace Jammu Kashmir, arms recovered terrorists killed in Balakot

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की शांति भंग करने की साजिश, बालाकोट में मारे गए आतंकियों से हथियारों का जखीरा मिला

Mon, 09 Jan 2023 02:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी/पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी/पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 02:15 AM IST
सार

रोमियो फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर पी आचार्य ने बताया कि बालाकोट में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तारबंदी के पास तैनात जवानों ने फेंसिंग के आगे संदिग्ध गतिविधि देखकर गोलीबारी की। इसमें दो दहशतगर्द मारे गए। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं। 

विज्ञापन
Conspiracy disturb peace Jammu Kashmir, arms recovered terrorists killed in Balakot
बालाकोट सेक्टर से बरामद हथियार और जानकारी देते कमांडर - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले में मेंढर के बालाकोट सेक्टर में सेना ने शनिवार की शाम घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकियों के शव और भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद कर लिया गया है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


सेना की रोमियो फोर्स 13 सेक्टर हेडक्वार्टर के कमांडर ब्रिगेडियर पी आचार्य के अनुसार सात जनवरी की शाम करीब 7:45 घंटे बालाकोट में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तारबंदी के पास तैनात सेना के जवानों ने फेंसिंग के आगे संदिग्ध गतिविधि देखकर गोलीबारी की। इसमें दो दहशतगर्द मारे गए।
विज्ञापन


कुछ और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान सेना ने एक एके 47 व एक एके 56 राइफल, राइफल के दो मैगजीन और 21 गोलियां, एक मैगजीन व पांच गोलियों के साथ एक चीन निर्मित पिस्तौल, दो आईईडी, 10 डेटोनेटर, 2 चीन में बने ग्रेनेड, 1 मोबाइल फोन बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तीन घुसपैठियों को खदेड़ा था

सैन्य कमांडर ने बताया कि इससे पहले 29 दिसंबर 22 को कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा के पार से भारी बारिश की आड़ में घुसपैठ की कोशिश करते तीन आतंकियों को ऐन मौके पर गोलाबारी कर खदेड़ दिया था।


इसके बाद 30 दिसंबर को दिन के उजाले में क्षेत्र की खोज की गई। इसमें जंगी सामान वाले थैलों की बरामदगी और भारी मात्रा में खाने पीने की वस्तुएं बरामद की गईं। तलाशी के दौरान सेना को दो पिस्टल, तीन मैगजीन, पिस्टल की 24 गोलियां, एके-47 की 30 गोलियां, नाइट विजन गॉगल्स, खंजर, सर्दियों के कपड़े, रबर के दस्ताने और लंबे समय तक खाने-पीने का पर्याप्त सामान मिला। 

अब जम्मू संभाग की शांति भंग करने की साजिश

ब्रिगेडियर आचार्य ने कहा, आतंकियों की साजिश अब जम्मू संभाग की शांति भंग करने पर केंद्रित है। सेना और क्षेत्र में सक्रिय अन्य सुरक्षा बल आतंकियों और उनके समर्थकों को पकड़ने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed