दीक्षांत समारोह का काउंट डाउन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के चौदहवें दीक्षांत समारोह का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परिसर के अंदर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। छात्रों को भी जेयू के भीतर गाड़ी ले जाने में खासी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विश्वविद्यालय के अति विशिष्ट समारोह के लिए मात्र दस दिन ही शेष रह गए हैं। पहली सितंबर को होने वाले समारोह के प्रबंधों में जुटी कमेटियों की लगातार बैठकें हो रही हैं।
जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बाहरी गाड़ियों को परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि जेयू के छात्रों और स्टाफ को भी गहन पूछताछ के बाद ही गाड़ी के साथ अंदर जाने दिया जा रहा है।
मेडल के लिए 23 तक भरे जाएंगे आवेदन
जिन छात्रों को दीक्षांत समारोह में मेडल, डिग्रियां और प्रशस्ति पत्र मिलने हैं, उनके द्वारा नियमित रूप से आवेदन भरे जा रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 23 अगस्त है।
उसके बाद 29 अगस्त को जोरावर सिंह आडिटोरियम सभागार में अंतिम रिहर्सल होगी। जेयू प्रशासन द्वारा यह बात पहले ही साफ कर दी गई है कि जो छात्र रिहर्सल में भाग नहीं लेंगे, उन्हें दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।