{"_id":"a254e1c3d783a1e6aaf47c1360e617ca","slug":"congress-workers-protest-against-mufti-govt-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबार खुलते ही कांग्रेस ने मुफ्ती सरकार को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार खुलते ही कांग्रेस ने मुफ्ती सरकार को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन राजधानी जम्मू में दरबार खुलने के पहले ही दिन सियासत गर्मा गई। रियासत में विपक्षी दल कांग्रेस ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर हर क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सचिवालय घेराव किया।
विज्ञापन
सचिवालय घेराव में पार्टी के विभिन्न संगठनों के नेताओं, कार्यकर्ताओं के हिस्सा लिया। साथ ही कांग्रेस हाल ही प्रधानमंत्री मोदी के 80 हजार करोड़ के पैकेज को बाढ़ पीड़ितों के साथ धोखा करार दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितो के पुर्नवास के केंद्र सरकार से 44 हजार करोड़ रुपए की मांग की गई थी। लेकिन केंद्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए केवल 8 हजार करोड़ रुपए ही दिए।
विज्ञापन
साथ कांग्रेस ने सरकार पर बार्डर पर गोलीबारी के शिकार हो रहे लोगों की लगातार अनदेखी पर भी जमकर हमला बोला।
कांग्रेस के नेता गुलाम मीर ने कहा कि मोदी के पैकेज में बार्डर पर पाकिस्तान की गोलियों के शिकार हो रहे लोगों के लिए एक भी पैसे की घोषणा नहीं की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रियासत के लिए एलान किए गए वित्तीय पैकेज में युवाओं की अनदेखी पर भी नाराजगी जताई। सरकार ने जो वादे युवाओं और रियासत की जनता से किए थे उसे वह पूरा नहीं कर पाई।