फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress wants to see Jammu and Kashmir as a state said Ambika Soni

जम्मू-कश्मीर को राज्य के रूप में देखना चाहती है कांग्रेस, भाजपा को घेरने की तैयारी शुरूः अंबिका सोनी

Thu, 07 Nov 2019 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 Nov 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
Congress wants to see Jammu and Kashmir as a state said Ambika Soni
कांग्रेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर को कांग्रेस पार्टी केंद्र शासित प्रदेश नहीं बल्कि राज्य के रूप में देखना चाहती है। सोनी ने कहा कि कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने जा रही है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में पार्टी इकाई के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई जा रही है।

विज्ञापन


जम्मू में बुधवार को पत्रकार वार्ता में अंबिका सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मामले में एकतरफा फैसले लिए हैं। यहां के लोगों का पक्ष तक नहीं सुना गया। फैसला लेते समय जो वादे किए हैं, उसे अब केंद्र सरकार निभाए। जम्मू-कश्मीर के लोगों का पक्ष जानने के लिए यहां विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के पार्टी नेताओं ने उन्हें बताया है कि जम्मू के लोग असमंजस की स्थिति में हैं। रोजगार व भूमि को लेकर आशंकाओं को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह दूर नहीं जब केंद्र के एकतरफा फैसलों पर सरकार को लोगों का करारा जवाब मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू- अंबिका सोनी

अंबिका सोनी ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने पांच नवंबर से देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन पंद्रह नवंबर तक चलेगा। इसमें मोदी सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों, आर्थिक क्षेत्र में बंदी के हालात पैदा करने, उद्योग व कृषि क्षेत्र में विकास दर रोकने जैसे मुद्दों पर सरकार की नाकामियां उजागर किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में पार्टी की ओर से आंदोलन के तहत प्रदर्शन किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के प्रदेश नेताओं के साथ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed