जम्मू-कश्मीर: सरकार गठन पर कांग्रेस ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस स्थिर सरकार देखना चाहती है। रियासत में विधायकों के मामले में कांग्रेस चौथे नंबर पर है, ऐसे में ज्यादा विधायकों वाली पार्टियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
वे प्रदेश कांग्रेस की ओर से मनरेगा के 10 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
आजाद ने कहा पीडीपी भाजपा की रियासत में 10 महीने की सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दस महीने की सरकार में अब तक कुछ नहीं निकला।
'मोदी सरकार अब कांग्रेस की योजनाओं का लोहा मान रही'
अब कांग्रेस की तरफ सबकी नजरें हैं, लेकिन, कांग्रेस के पास सीटें नहीं हैं। ऐसे में ज्यादा सीट वाली पार्टियों को कोशिश करनी चाहिए।
अभिनेता अनुपम खेर को पाकिस्तान का वीजा न मिलने और अनुपम के पाक पर लगाए गए आरोपों के सवाल पर आजाद ने कहा उन्हें वीजा मिलना चाहिए था।
इसके पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा मनरेगा सहित कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की योजनाओं का भाजपा विरोध करती रही है। पर अब सत्ता में आने के बाद वह मनरेगा के 10 साल मना रही है। कांग्रेस की योजनाओं का अब उसे भी लोहा मानना पड़ रहा है।