{"_id":"640c573b1eb0a4aa0b0a10a3","slug":"congress-takes-out-march-in-rspura-under-hath-jodo-abhiyan-opposer-govt-on-various-issues-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: आरएसपुरा में कांग्रेस ने निकाला मार्च, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: आरएसपुरा में कांग्रेस ने निकाला मार्च, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा
Sat, 11 Mar 2023 04:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:51 PM IST
सार
जम्मू के उपजिला आरएसपुरा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस ने मार्च निकाला। इस मीरा साबिह के बृज नगर से सिंबल मोड़ तक मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
Congress Protest in RS Pura
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा से उत्साहित कांग्रेस ने अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। पार्टी की तरफ से यह अभियान उन क्षेत्रों में जा रहा है, जहां भारत जोड़ो यात्रा नहीं पहुंच सकी। इस यात्रा में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों को जोर शोर से उठा रही है। इसी क्रम में शनिवार को आरएसपुरा में कांग्रेस ने मार्च निकाला। इस मीरा साबिह के बृज नगर से सिंबल मोड़ तक मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला व अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। विकार रसूल ने कहा कि सरकारी जमीनों से लोगों की जबरन बेदखली, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से जनता परेशान है। इसी बीच अब लोगों पर संपत्ति कर लगाया जा रहा है, जो कि जम्मू कश्मीर की जनता के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू में बुलाए गए बंद का वह समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने और महंगाई को कम करने जैसे मुद्दों पर सत्ता में आई थी। लेकिन, सत्तासीन होते ही बीजेपी इन सभी जरूरी मुद्दों को भूल चुकी है। आज सरकार केवल अपने चंद लोगों को फायदा पहुंचाने तक ही सीमित रह गई है। आज लोगों को कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की याद आ रही है और लोग अब कांग्रेस के साथ खुलकर चलने को तैयार हैं।
विज्ञापन