फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress protests against noteban and central government

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस लामबंद, निशाने पर केंद्र सरकार

Tue, 07 Feb 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
congress protests against noteban and central government
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : डेमो फोटो

कांग्रस के देशव्यापी अभियान के तहत मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जम्मू स्थित गोल मार्केट गांधीनगर में केंद्र की नोटबंदी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नोटबंदी को आम आदमी के खिलाफ बताया गया। इसके अलावा अनुच्छेद 370 सहित अन्य मुद्दों पर सत्ता के लिए भाजपा पर आत्मसमर्पण करने के आरोप लगाए गए। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान रमण भल्ला ने कहा कि देश में नोटबंदी को बिना किसी तैयारी के लागू कर दिया गया। इससे छोटे उद्यमियों, श्रमिक और गरीब तबके के लोगों को बुरी तरह से प्रभावित होना पड़ा है। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। उन्होंने भाजपा को सत्ता लोभी पार्टी बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की कमजोर हुई अर्थव्यवस्था पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि राज्य की विधानसभा में अनुच्छेद 370 पर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा नेताओं ने चुप्पी साधकर साफ कर दिया है कि वे सत्ता के लिए कुछ भी सहने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'राष्ट्र विरोधी लोगों को अनुग्रह राशि के साथ रोजगार दिए जा रहे हैं'

congress protests against noteban and central government
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : डेमो फोटो

​चुनावों में भाजपा ने 370 पर जनता से वोट मांगे थे, लेकिन आज यही दल जनता के हितों से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। घाटी के राष्ट्र विरोधी लोगों को अनुग्रह राशि के साथ रोजगार दिए जा रहे हैं। अमरनाथ यात्रा की अवधि में लगातार कटौती की जा रही है। नेकां-कांग्रेस के गठबंधन में यात्रा को बढ़ावा दिया गया था। 

उन्होंने राशन की किल्लत के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि आज जनता को आटे चावल के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। सरकार स्मार्ट, मेट्रो सिटी और गंडोला प्रोजेक्ट को पूरा करने में विफल रही है।

केंद्र और राज्य सरकार 1947, 1965 और 1971 के रिफ्यूजियों के साथ इंसाफ नहीं कर पाई है। प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा, महासचिव विक्रम मल्होत्रा, अनिल चोपड़ा, तिलक राज गुप्ता, जय सिंह, सतीश शर्मा आदि शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed