फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress protest in Jammu: Police detained leaders going towards Raj Bhavan

जम्मू में कांग्रेस का मार्च: राजभवन का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 13 Mar 2023 01:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 13 Mar 2023 01:14 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी के नेतृत्व में सुबह कार्यकर्ता जम्मू के महाराजा हरि सिंह पार्क में इकट्ठे हुए। यहां से रैली की शक्ल में राजभवन की तरफ आगे बढ़े। हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

विज्ञापन
Congress protest in Jammu: Police detained leaders going towards Raj Bhavan
Jammu Congress Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर में सोमवार को कांग्रेस की तरफ से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मार्च निकाला किया गया। प्रदेश कांग्रेस नेता महाराजा हरि सिंह पार्क से राजभवन का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं को राजभवन के मार्ग को जाम करने से रोका। पुलिस और नेताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। वहीं, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया।

विज्ञापन


विकार रसूल ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। आए दिन लोगों पर नए-नए कानून और कर लाद दिए जा रहे हैं। उन्होंने संपत्ति कर, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश प्रशासन और केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता है। जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब लोग बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि बेरोजगारी, संपत्ति कर, महंगाई से हर कोई परेशान है। इस अभियान के तहत छह लाख गांवों, ढाई लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान केंद्रों पर पहुंचकर राहुल गांधी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट घर-घर पहुंचाई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने, जल्द विधानसभा चुनाव करवाने की मांग को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed