फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Congress preparations for assembly election Jammu and Kashmir incharge Rajni Patil gave instructions to party leaders

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, पार्टी नेताओं को दिए गए ये निर्देश

Sat, 17 Jul 2021 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 12:33 PM IST
सार

कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस के 7 से 17 जुलाई तक चलाए गए आंदोलन की जिलावार रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन
Congress preparations for assembly election Jammu and Kashmir incharge Rajni Patil gave instructions to party leaders
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रदेश के दौरे पर पहुंची कांग्रेस जम्मू-कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने शुक्रवार को पार्टी कैडर से भविष्य के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने राजनीतिक परिदृश्य पर बात करते हुए पार्टी को चुनाव के लिए मजबूत बनाने को कहा। 

विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि तत्काल पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल जम्मू-कश्मीर के लोगों की मुख्य मांग है। पार्टी ने परिसीमन आयोग के समक्ष विधानसभा चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग रखी है। पाटिल शनिवार से कश्मीर के दौरे पर रहेंगी। 
विज्ञापन


रजनी पाटिल ने पार्टी मुख्यालय शहीदी चौक में पीसीसी, डीसीसी, फ्रंटल विंग के पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न स्तरों के पार्टी नेताओं के साथ दिनभर बैठकें कर आगामी चुनाव व अन्य मुद्दों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। लोग आगामी चुनाव में बदलाव लाएंगे। रजनी पाटिल ने पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, मनमोहन सिंह और हरि सिंह चिब के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को मास प्रमोशन दें
प्रभारी रजनी पाटिल ने उप-राज्यपाल से जम्मू में दसवीं के विद्यार्थियों को मास प्रमोशन देने की मांग की। जेकेपीसीसी और एनएसयूआई के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के शिष्टमंडल ने पाटिल से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed