{"_id":"58c956814f1c1b4f7d32a235","slug":"congress-nc-candidate-declared-for-by-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस-नेकां ने किए प्रत्याशी घोषित, श्रीनगर से फारूक मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस-नेकां ने किए प्रत्याशी घोषित, श्रीनगर से फारूक मैदान में
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 15 Mar 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी की दो संसदीय सीटाें के उपचुनाव के लिए नेकां-कांग्रेस चुनावी गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
संभावना के अनुरूप ही बुधवार को दोनों दलों की संयुक्त पत्रकार वार्ता में श्रीनगर सीट के लिए नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला और अनंतनाग के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के नाम घोषित किए गए।
नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीए मीर ने संयुक्त बयान में कहा, यह चुनावी गठबंधन उन ताकतों के खिलाफ खड़ा हुआ है जो रियासत को तोड़ने पर आमादा हैं। उपचुनाव में संयुक्त रूप से लड़ने का फैसला अवाम के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दोनों दल साझे राजनीतिक आदर्श के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।

'भाजपा-पीडीपी दे रही कश्मीर की आवाम को धोखा'
फारूक अब्दुल्ला से बातचीत करते उमर
- फोटो : File Photo
उन्हाेंने कहा, रियासत को ऐसे दौर में धकेल दिया गया है, जहां अस्थिरता, अनिश्चितता, बदहवासी और तकलीफों का आलम है। ऐसे में लाजमी हो गया है कि समान विचारधारा रखने वाले दल रियासत और यहां के नागरिकों के अधिकारों के लिए एकजुट हो जाएं। उमर ने कहा, चुनावी गठबंधन रियासत विरोधी दलों को निश्चित रूप से मात देगा।
पिछले दस दिन से उपचुनाव को लेकर कारगर रणनीति पर मंथन चल रहा था, जिसके बाद यह फैसला किया गया है। उमर ने कहा, अनंतनाग से मीर साहब के लिए आज से ही कार्यकर्ताआें को जुट जाने के लिए कह दिया गया है। वहीं जीए मीर ने कहा, श्रीनगर से फारूक साहब की जीत यकीनी की जाएगी। दोनों नेताओं ने पीडीपी और भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने पर कहा, यह सिर्फ कश्मीर के अवाम को धोखा की कोशिश है।