{"_id":"66a2f93bc8fd32ee010041d4","slug":"congress-leaders-listening-the-problems-of-auto-drivers-jammu-news-c-10-jam1008-407434-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांग्रेस की घोषणापत्र टीम ने ऑटो चालकों की सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांग्रेस की घोषणापत्र टीम ने ऑटो चालकों की सुनी समस्याएं
विज्ञापन
कांग्रेस की घोषणापत्र टीम कुंजवानी चौक पर आटो संचालकों और चालकों की समस्याएं सुनती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस घोषणापत्र टीम जम्मू ने वीरवार को प्रवक्ता रवींद्र शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कुंजवानी चौक पर पहुंचकर ऑटो चालकों और मजदूर वर्ग की समस्याएं सुनीं।
चालकों ने बताया कि भाजपा सरकार और यूटी प्रशासन की गलत नीतियों तथा भारी कर के कारण उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। कर, बीमा प्रीमियम और अन्य शुल्कों में वृद्धि के अलावा उनके लिए पुनर्वास नीतियों की कमी से ऑटो चालक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वे अपनी आजीविका कमाने और ऋण चुकाने में असमर्थ हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद उन्हें कर में छूट या ऋण पर ब्याज में कमी जैसी कोई राहत नहीं दी गई। ई-रिक्शा और फिर ई-बसों की शुरुआत के बाद ये ऑटो चालक अपनी आजीविका कमाने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
टीम ने समस्याओं को सुनते हुए उनकी मांगों को घोषणापत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह बाजवा पूर्व सांसद, इंदु पवार, शशि शर्मा, सुरेश डोगरा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।