{"_id":"6038b29468be41609216604f","slug":"congress-leader-ghulam-nabi-azad-reached-jammu-on-three-day-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद, पार्टी नेताओं ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद, पार्टी नेताओं ने किया भव्य स्वागत
Fri, 26 Feb 2021 02:04 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आजाद पार्टी नेताओं से मुलाकात के अलावा कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत भी करेंगे। बता दें कि गुलाम नबी आजाद तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन
उनका पार्टी के दिवंगत नेता मो शरीफ नियाज और पूर्व सांसद मदन लाल के आवास पर जाना प्रस्तावित है। आजाद शनिवार को सैनिक कॉलोनी में सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसके साथ ही जम्मू में श्री गुरु रविदास सभा में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अपनी बात पर कायम रहेगा पाक? लोग बोले- ऐसा हुआ तो खुलेंगे स्कूल, पढ़ेंगे बच्चे और खेत हो जाएंगे आबाद
विज्ञापन
इसके अलावा गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट, छन्नी के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गांधी ग्लोबल के एक कार्यक्रम में भी उनका पहुंचना प्रस्तावित है। प्रदेश में कांग्रेस के मौजूदा सियासी हालात में आजाद का दौरा अहम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी जम्मू में मौजूद हैं।