फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   congress leader and actress nagma attacked center said government failed on every front inflation became uncontrollable

कांग्रेस नेत्री व अभिनेत्री नगमा का केंद्र पर हमला: सरकार हर मोर्चे पर रही विफल, महंगाई हुई बेकाबू

Tue, 08 Feb 2022 12:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 08 Feb 2022 12:04 AM IST
सार

कांग्रेस महिला मोर्चा की महासचिव नगमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। मौजूदा समय में देश में गरीबों की संख्या बढ़ी है। सरकार के चहेते लोग अमीर होते जा रहे हैं, जबकि अधिकांश आबादी गरीबी रेखा की तरफ जा रही है। 

विज्ञापन
congress leader and actress nagma attacked center said government failed on every front inflation became uncontrollable
कांग्रेस महिला मोर्चा की महासचिव और अभिनेत्री नगमा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महिला मोर्चा की महासचिव और अभिनेत्री नगमा ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। बेरोजगारी के साथ गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है। महंगाई पर काबू नहीं है। 

विज्ञापन


जम्मू प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा की महासचिव नगमा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। मौजूदा समय में देश में गरीबों की संख्या बढ़ी है। सरकार के चहेते लोग अमीर होते जा रहे हैं, जबकि अधिकांश आबादी गरीबी रेखा की तरफ जा रही है। जम्मू-कश्मीर भी इससे अछूता नहीं है। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सुचतेगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बदलाव से वहां के आम लोग चिंतित हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनेताओं के पास मौजूदा समय में पर्याप्त सुरक्षा नहीं है। भाजपा सरकार में राजनेताओं के साथ आम लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर एक राज्य था, जिसे भाजपा ने असांविधानिक रूप से तोड़ कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। बढ़ती महंगाई से महिलाएं परेशान हैं। लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कश्मीर में लड़कियों पर तेजाब से हमला हो रहा है। जो चिंतित करने वाली बात है। मनरेगा का बजट सरकार कम कर रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है और सरकार उन पर लाठियां बरसा रही है। भाजपा सरकार सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है और देश की संपत्ति को बेच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed